Fact

मोबाइल की बैटरी जल्दी खराब क्यों हो जाती है? जानिए सबसे बड़े कारण और बचाने के आसान तरीके

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है। लेकिन कई लोग इस बात से परेशान हैं कि उनके मोबाइल की बैटरी बहुत जल्दी खराब हो जाती है या जल्दी खत्म होने लगती है। शुरुआत में फोन की बैटरी पूरा दिन चलती है, लेकिन कुछ महीनों बाद बैटरी तेजी से डाउन होने लगती है। इसके पीछे कई ऐसे कारण होते हैं जिन पर लोग ध्यान नहीं देते।

1. बार-बार फास्ट चार्जिंग करना –

आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग के साथ आते है। इसमें फोन जल्दी चार्ज तो हो जाता है, लेकिन लगातार फास्ट चार्जिंग करने से बैटरी गर्म होने लगती है। ज्यादा गर्मी बैटरी की हेल्थ को धीरे-धीरे कमजोर कर देती है।

2.फोन को पूरी रात चार्ज पर लगाना –

बहुत से लोग रात में फोन चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं। हालांकि नए स्मार्टफोन में ऑटो कट फीचर होता है, फिर भी लंबे समय तक चार्जिंग पर लगे रहने से बैटरी पर दबाव पड़ता है। इससे बैटरी की लाइफ कम हो सकती है।

3. मोबाइल का ज्यादा गर्म होना –

वीडियो देखना, लगातार गेम खेलना या धूप में फोन इस्तेमाल करना बैटरी को गर्म कर देता है। ज्यादा तापमान बैटरी के अंदर मौजूद केमिकल्स को नुकसान पहुँचाता है, जिससे बैटरी जल्दी खराब होने लगती है।

4. खराब या लोकल चार्जर का इस्तेमाल –

नकली और सस्ते चार्जर बैटरी को सही वोल्टेज नही दे पाते। इससे बैटरही की क्षमता तेजी से घटने लगती है। हमेंशा अच्छी क्वालिटी या ओरिजनल चार्जर का इस्तेमाल करना चाहिए।

5. बैटरी को 0% तक खत्म करना –

कई लोग फोन पूरी तरह डिस्चार्ज होने के बाद ही चार्जिंग पर लगाते है। यह आदत लिथियम-आयरन बैटरी को 20% से नीचे जाने से पहले चार्ज कर लेना बेहतर होता है।

6. बैकग्राउंड ऐप्स का लगातार चलना –

फोन में कई ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते है, जिससे बैटरी तेजी से खर्च होती है। इससे बैटरी पर अतिरिक्त लोड पड़ता है और उसकी लाइफ कम हो सकती है।

7. ज्यादा ब्राइटनेस और लगातार इंटरनेट ऑन रखना –

मोबाइल की हाई ब्राइटनेस, Bluetooth, Mobile Data और Bluetooth हमेशा ऑन रखने से बैटरी तेजी से खत्म होती है। इससे बैटरी को बार-बार चार्ज करना पड़ता है, जो उसकी हेल्थ पर असर डालता है।

मोबाइल की बैटरी को लंबे समय तक सही रखने के आसान तरीके –

फोन को 20% से 80% के बीच चार्ज रखने की कोशिश करें, ओरिजनल चार्जर का ही इस्तेमाल करें, फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाएं, जरूरत न होने पर GPS और Bluetooth बंद रखें, बहुत ज्यादा फास्ट चार्जिंग से बचें और बैकग्राउंड ऐप्स को क्लोज करें।

निष्कर्ष

मोबाइल की बैटरी जल्दी खराब होने का सबसे बड़ा कारण गलत इस्तेमाल और ज्यादा ग्रमी होती है। अगर आप सही तरीके से फोन चार्ज करें और बैटरी की देखभाल करें, तो आपकी बैटरी लंबे समय तक अच्छी चल सकती है। छोटी-छोटी आदतें बदलकर बैटरी की लाइफ को काफी बढ़ाया जा सकता है।

इसे भी पढ़े – नींद में झटके (Sleep Jerks) क्यों आते हैं? जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण