फोन चार्ज करते समय ये गलती आपकी बैटरी खत्म कर सकती है! ज्यादातर लोग रोज करते हैं ये बड़ी गलती
आज के समय में स्मार्टफॉन हमारी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम फोन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई लोग अपने फोन की बैटरी जल्दी खराब होने की शिकायत करते हैं। अक्सर लोग चाहते हैं कि बैटरी पुरानी होने की वजह से ऐसा हो रहा है, लेकिन सच यह है कि कई बार हमारी रोज की छोटी-छोटी आदतें ही बैटरी की लाइफ कम कर देती हैं। फोन चार्ज करते समय की गई कुछ गलतियां धीरे-धीरे बैटरी की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकती है। यदि समय रहते इन आदतों को नही बदला गया तो बैटरी जल्दी खत्म होने लगेगी और फोन बार-बार चार्ज करना पड़ सकता है।
पूरी रात फोन चार्ज पर छोड़ना पड़ सकता है भारी
बहुत से लोग रात में फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं और सुबह तक फोन चार्ज होता रहता है। आजकल स्मार्टफोन में ओवरचार्जिंग सुरक्षा फीचर जरूर आते है, लेकिन लंबे समय तक लगातार चार्जिंग से बैटरी पर अतिरिक्त गर्मी का असर पड़ सकता है। ज्यादा तापमान बैटरी की हेल्थ पर असर डाल सकता है।
चार्जिंग के दौरान फोन इस्तेमाल करना भी नुकसानदायक
कुछ लोग फोन चार्जिंग पर लगातार गेम खेलते हैं, वीडियों देखते है या सोशल मीडिया चलाते रहते हैं। ऐसा करने से फोन गर्म होने लगता है जब फोन चार्ज भी हो रहा हो और साथ में भारी उपयोग भी हो रहा हो, तब बैटरी पर दबाद बढ़ सकता है। लगातार ऐसा करने से बैटरी की परफॉर्मेंस धीरे-धीरे कम हो सकती है।
नकली या खराब चार्जर का इस्तेमाल न करें
कई लोग सस्ता चार्जर खरीद लेते हैं जो फोन के लिए सहीं नहीं होता। गलत चार्जर वोल्टेज और करंट को असंतुलित कर सकता है, जिससे बैटरी का बुरा असर पड़ सकता है। हमेशा अच्छी क्वालिटी या कंपनी द्वारा सुझाए गए चार्जर का उपयोग करना बेहतर माना जाता है।
बार-बार 100% तक चार्ज करना भी सही नहीं
टेक एक्सपर्ट्स मानते है कि फोन की बैटरी को हमेशा 100% और 0% के बीच रखने के बजाय लगभग 20% से 80% तक रखना बेहतर माना जाता है। इससे बैटरी की लंबी उम्र बनाए रखने में मदद मिल सकती हैथ।
फोन को गर्म जगह पर चार्ज न करें
यदि फोन तकिए, कंबल या बहुत गर्म जगह पर रखकर चार्ज किया जाता है तो गर्मी बढ़ सकती है। बैटरी का सबसे बड़ा दुश्मन अत्याधिक तापमान माना जाता है। इसलिए फोन को खुली और ठंडी जगह परह रखकर चार्ज करना बेहतर हो सकता है।
बैटरी की लाइफ बढ़ाने के आसान तरीके
फोन को जरूरत से ज्यादा चार्जिंग पर न छोड़ें। चार्जिंग के दौरान भारी गेम या वीडियो से बचें। हमेशा अच्छी क्वालिटी का चार्जर इस्तेमाल करें। हमेशा फोन को 20% से 80% के बीच चार्ज रखने की आदतल बनाएं और फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाएं।
आजकल स्मार्टफोन महंगे होते जा रहे हैं और उनकी बैटरी बदलवाला भी आसान या सस्ता नहीं होता। ऐसें में चार्जिंग से जुड़ी छोटी सावधानियां आपके फोन की बैटरी को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती हैं। छोटी गलतियों को समय रहते सुधारना आपके स्मार्टफोन की उम्र बढ़ा सकता है।






