नींद में झटके (Sleep Jerks) क्यों आते हैं? जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण
क्या आपने कभी महसूस किया है कि जैसे ही आप सोने लगते है, अचानक शरीर में तेज झटका लगता है और आपकी आंख खूल जाती है। कई लोगों को यह अनुभव होता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि इसे वैज्ञानिक भाषा में Sleep Jerks या Hypnic Jerks कहा जाता है। यह एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है और ज्यादातर मामलो में चिंता की बात नहीं होती। आइए जानते हैं इसके पीछे का असली वैज्ञानिक कारण।
Sleep Jerks क्या होते है-
जब हमारा शरीर जागने की अवस्था से नींद की अवस्था में प्रवेश करता है, तब कभी-कभी मांसपेशिया अचानक सिकुड़ जाती है। इसी कारण शरीर में झटका महसूस होता है। यह झटका इतना तेज हो सकता है कि व्यक्ति अचानक जाग जाए। कई बार ऐसा लगता है जैसे हम ऊंचाई से गिर रहे हों या पैर फिसल गया हो। यह पहचान भी Sleep Jerks का ही हिस्सा होता है।
नींद में झटके क्यों आते हैं –
वैज्ञानिकों के अनुसार इसके कई कारण हो सकते है –
- ज्यादा तनाव और चिंता – यदि आप ज्यादा तनाव में रहते हैं या दिमाग लगातार सक्रिय रहता है, तो सोते समय दिमाग पूरी तरह शांत नहीं हो पाता है, जिसकी वजह से अचानक मांसपेशियों में हलचल होने लगती है।
- ज्यादा थकान – बहुत ज्यादा काम करने या शरीर के अत्याधिक थक जाने पर Sleep Jerks आने की संभावना बढ़ जाती है।
- कैफिन का अधिक सेवन – रात में ज्यादा कॉफी, एनर्जी ड्रिंक या चाय पीने से दिमाग सक्रिय रहता है, जिससे नींद के दौरान झटके महसूस हो सकते है।
- नींद पूरी न होना – कम नींद लेने वालो लोगों में Hypnic Jerks अधिक दिखने को मिलते है।
- दिमाग का भ्रम – कुछ वैज्ञानिक मानते है कि जब शरीर रिलैक्स होकर धीरे-धीरे नींद में जाता है, तब दिमाग कभी-कभी इसे गिरने जैसा महसूस कराता है। इसलिए दिमाग शरीर को अचानक जागने के लिए झटका देता है।
क्या Sleep Jerks खतरनाक होते हैं –
अधिकतर मामलों में यह बिल्कुल सामान्य होता हैं और किसी बीमारी का संकेत नहीं होता है। लगभग 70% लोगों को जीवन में कभी न कभी Sleep Jerks महसूस होते है। लेकिन अगर झटके बहुत ज्यादा आने लगें, रोजाना हों या नींद पूरी तरह खराब करने लगें, तो ड़ॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो सकता है।
Sleep Jerks से बचने के आसान तरीके
नींद के झटकों से बचने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में नींद लें, सोने से पहले लैपटॉप और मोबाइल का कम इस्तेमाल करें, रात में ज्यादा चाय या कॉफी न पिएं, तनाव कम करने के लिए नियमित रूप से योगासन करें और सोने का समय नियमित रखें। यदि आप रोजाना इन बातों का ध्यान रखते है तो जल्दी हि आपको नींद के झटकों से आराम मिलेगा।
निष्कर्ष
नींद में आने वाले झटके एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया हैं। यह हमारे दिमाग और शरीर के बीच होने वाले बदलावों का परिणाम होते हैं। सही नींद और तनाव कम करके इन्हे काफी हद तक कम किया जा सकता है। अगर आपको यह रोजक जानकारी पसंद आई, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और ऐसे ही मजेदार व ज्ञानवर्धक फैक्ट्स पढ़ते रहें।
इसे भी पढ़े – चाय पीने के बाद ताजगी क्यों महसूस होती है? जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण






