आंख का फड़कना कैसे रोकें? 10 असरदार घरेलू उपाय, कारण और बचाव (2026)
आंख का फड़कना कैसे रोकें? जानिए आसान घरेलू उपाय
आंख का फड़कना (Eye Twitching) एक सामान्य समस्या है, जिसमें आंख की पलकों की मांसपेशियां बार-बार अपने आप सिकुड़ने लगती हैं। यह समस्या आमतौर पर कुछ समय के लिए होती है और अपने आप ठीक भी हो सकती है। हालांकि यदि यह बार-बार होने लगे या लंबे समय तक बनी रहे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
इस लेख में हम आंख का फड़कना रोकने के आसान घरेलू उपाय, इसके कारण और बचाव के तरीके जानेंगे।
आंख का फड़कना क्यों होता है?
आंख फड़कने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे – नींद पूरी न होना, अधिक चिंता या तनाव, लंबे समय तक कंप्यूटर का उपयोग या मोबाइल का उपयोग, आंखों में थकान, कैफीन का अधिक सेवन, पोषण की कमी, शरीर में पानी की कमी या आंखों में एर्लजी या जलन का होना आदि समस्याएं हो सकती है।
आंख का फड़कना रोकने के घरेलू उपाय
1. पर्याप्त नींद लें
रोजाना 7–8 घंटे की अच्छी नींद लेने से आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है और फड़कने की समस्या कम हो सकती है।
2. आंखों को आराम दें
यदि आप लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो हर 20 मिनट बाद लगभग 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी वस्तु को देखें। इससे आंखों पर दबाव कम होता है।
3. ठंडी सिकाई करें
साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर आंखों पर 5–10 मिनट रखें। इससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिल सकता है।
4. तनाव कम करें
योग, ध्यान (Meditation) और गहरी सांस लेने के अभ्यास तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे आंख फड़कने की संभावना भी घट सकती है।
5. पर्याप्त पानी पिएं
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और मांसपेशियां बेहतर तरीके से काम करती हैं।
6. संतुलित आहार लें
हरी सब्जियां, फल, मेवे और पौष्टिक भोजन का सेवन करें। शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी पूरी होने से आंखों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
7. कैफीन का सेवन सीमित करें
यदि आप दिनभर में कई बार चाय, कॉफी या एनर्जी ड्रिंक लेते हैं, तो इनकी मात्रा कम करने का प्रयास करें।
8. आंखों की हल्की मालिश करें
हाथों को अच्छी तरह धोकर आंखों के आसपास हल्की मालिश करें। इससे मांसपेशियों को आराम मिल सकता है।
9. धूल और धुएं से बचें
आंखों को धूल, धुएं और तेज हवा से बचाएं। बाहर निकलते समय जरूरत हो तो धूप का चश्मा पहनें।
10. आंखों की सफाई रखें
साफ पानी से आंखों को धोएं और आंखों को बार-बार गंदे हाथों से छूने से बचें।
आंख का फड़कना रोकने के लिए क्या करें?
यदि आप आंख को फड़कने से रोकना चाहते है तो आपको रोजाना पर्याप्त नींद लेनी है, तनाव कम करना है, स्क्रीन टाइम सीमित करें, पौष्टिक भोजन करें, पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं और आंखो को समय-समय पर आराम दें।
कब डॉक्टर से संपर्क करें?
यदि निम्न में से कोई भी समस्या हो, तो नेत्र विशेषज्ञ से जांच कराएं—
- आंख कई दिनों तक लगातार फड़कती रहे।
- आंख पूरी तरह बंद होने लगे।
- आंख में तेज दर्द या सूजन हो।
- देखने में परेशानी हो।
- चेहरे के अन्य हिस्सों में भी कंपन महसूस हो।
निष्कर्ष
आंख का फड़कना अधिकांश मामलों में गंभीर समस्या नहीं होता और पर्याप्त आराम, अच्छी नींद, तनाव कम करने तथा आंखों की सही देखभाल से इसमें सुधार हो सकता है। यदि समस्या लंबे समय तक बनी रहे या अन्य लक्षण भी दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
अस्वीकरण (Disclaimer): यह लेख केवल सामान्य स्वास्थ्य जानकारी के उद्देश्य से है। किसी भी बीमारी के निदान या उपचार के लिए योग्य डॉक्टर या नेत्र विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
इसे भी पढ़े – पानी पीने के फायदे: रोज़ पर्याप्त पानी पीने से शरीर को मिलने वाले 15 अद्भुत लाभ






