Fact

चाय पीने के बाद ताजगी क्यों महसूस होती है? जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण

भारत में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसने चाय का स्वाद न चखा हो। सुबह उठते ही या काम के दौरान थकान महसूस होने पर लोग सबसे पहले चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि चाय पीने के बाद अचानक दिमाग और शरीर में ताजगी क्यों महसूस होने लगती है?  इसके पीछे केवल स्वाद नहीं बल्कि एक वैज्ञानिक कारण छिपा हुआ है।

चाय में मौजूद कैफीन का असर

चाय में एक विशेष तत्व पाया जाता है जिसे कैफिन कहा जाता है। यही तत्व हमारे दिमाग को एक्टिव करने में मदद करता है। जब हम चाय पीते है, तो कैफिन हमारे शरीर में पहुंचकर दिमाग की थकान को कम करता है और हमें अधिक सतर्क महसूस कराता है।

कैफिन दिमाग में मौजूद उन संकेतों को धीमा कर देता है जो थकान और नींद महसूस करवाते हैं। इसी कारण चाय पीने के कुछ मिनट बाद ही व्यक्ति को ताजगी और ऊर्जा महसूस होने लगती है।

चाय तनाव कम करने में भी मदद करती है

चाय में केवल कैफीन नहीं बल्कि कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। ये शरीर को रिलैक्स महसूस करवाने में मदद करते हैं। खासकर जब कोई व्यक्ति तनाव या काम के दबाव में होता है, तब गर्म चाय मानसिक शांति देने का काम करती है। यही कारण है कि कई लोग काम का बीच में “Tea Break” लेना पसंद करते है।

गर्म चाय शरीर को आराम देती है

गर्म चाय पीने से शरीर में हल्की गर्माहट महसूस होती है, जिससे मांपेशियों को आराम मिलता है। यह दिमाग को भी शांत करने में मदद करती है। सर्दियों में चाय पीने के बाद अच्छा महसूस होने का यह भी एक बड़ा कारण है।

क्या ज्यादा चाय पीना सही है

हालांकि चाय ताजगी देती है,  लेकिन जरूरत से ज्यादा चाय पीना नुकसानदायक भी हो सकता है। अधिक कैफीन लेने से नींद की समस्या, सिरदर्द, बेचैनी और गैस जैसी परेशानियां हो सकती है। इसलिए दिन में सीमित मात्रा में चाय पीना ही बेहतर माना जाता है।

निष्कर्ष

चाय पीने के बाद ताजगी महसूस होना का मूख्य कारण उसमें मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट हैं। यह हमारे दिमाग को एक्टिव करते हैं और थकान कम करने में मदद करते है। यही वजह है कि दुनिया भर में करोड़ों लोग अपने दिन की शुरुआत चाय से करना पसंद करत है। 

इसे भी पढ़े – भारत के नोटों पर महात्मा गांधी जी की फोटो क्यों होती है? जानिए पूरा सच