भारत के बारे में रोचक तथ्य
Facts about India in Hindi
➣ आज से लगभग 10 करोड़ साल पहले भारत एक द्वीप था।
➣ भारत में बनाया गया सबसे पहला रॉकेट साइकिल द्वारा लाया गया था।
➣ भारत में बनाई गई सबसे पहली सैटेलाइट को बैलगाड़ी के द्वारा लाया गया था।
➣ भारत के महाराष्ट्र राज्य में पायी जाने वाली खारे पानी की लोनार झील पृथ्वी पर एक उल्का पिंड टकराने के कारण बनी थी।
➣ भारत के लेह में मैग्नेटिक हिल मौजूद है, जिसे ग्रेविटी हिल या मिस्ट्री हिल भी कहा जाता है। वह अपने आसपास खड़े वाहनों को अपनी तरफ खींचती है इसके ऊपर उड़ने वाले विमान भी अधिक ऊंचाई पर उड़ते है।
➣ शतरंज के खेल की खोज भारत में हुई थी। इस खेल का पुराना नाम “चतुरंग” था।
➣ बटन का आविष्कार भारत में हुआ था। बटन का प्रयोग सबसे पहले सिंधु घाटी सभ्यता मे हुआ था और इसका प्रमाण मोहनजोदड़ो की खुदाई से मिलता है।
➣ शैम्पू का आविष्कार भी भारत में हि हुआ था। शैम्पू शब्द “चम्पू” से बना है जिसका मतलब मालिश होता है।
➣ चांद पर पानी की खोज भारत के द्वारा ही की गई थी।
➣ जीरो का आविष्कार भारत के गणितज्ञ ब्रह्मगुप्त ने 628 ईस्वी में किया था।
➣ पाई की वैल्यू का आविष्कार भारत के महान वैज्ञानिक आर्यभट ने किया था।
➣ प्लास्टिक सर्जरी का आविष्कार भी भारत में हि किया गया था।
➣ हीरे की खोज भारत द्वारा हुई थी।
➣ पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्म भारत के अन्दर बनाई जाती है।
➣ भारत में डॉल्फिन मछली को पकड़ने पर प्रतिबंध है, क्योंकि यह प्रजाति काफी दुर्लभ होती है इसी वजह से इन्हे संरक्षित प्रजातियों में शामिल किया गया है।
➣ बौद्ध और जैन धर्म भारत से हि स्थापित किए गए थे।
➣ दुनिया का सबसे पहला ग्रेनाइट मंदिर तमिलनाडु में स्थित है जिसका नाम बृहदेश्वर मंदिर है। यह मंदिर 11 वीं शताब्दी में सिर्फ 5 साल में तैयार किया गया था।
➣ पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा वर्षा भारत के मेघालय राज्य के मासिनराम में होती है।
➣ भारत में रह चुके राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के सम्मान में 26 मई को स्विट्जरलैंड में विज्ञान दिवस मनाया जाता है क्योंकि इस दिन स्विट्जरलैंड में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने दौरा किया था।
➣ भारत में लगने वाला कुंभ का मेला 12 वर्ष बाद लगता है और इसी वजह से इस मेले में जामबाड़ा इतना ज्यादा होता है कि इसको अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।
➣ भारत का तक्षशिला विश्वविद्यालय दुनिया का सबसे पहला विश्वविद्यालय है जिसे लगभग 700 ईसवी पूर्व बनाया गया था।


.jpg)



