नारियल पानी पीने के फायदे
गर्मी मे अपने शरीर को निर्जलीकरण (dehydration) से बचाने के लिए जरूरी है कि आप सही मात्रा मे पानी पियें, लेकिन यदि कोई ऐसा ड्रिंक हो जो आपको डिहाइड्रेशन से बचाये, स्वादिष्ट भी हो और साथ मे आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकाले तो उनमें से एक है नारियल पानी। नारियल पानी जिसे ऊर्जा का स्त्रोत भी कहा जाता है क्योंकि इसे पीते हि आपको तुरन्त ऊर्जा मिलती है।
नारियल पानी मे कई पोषक तत्व जैसेः- पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, फौलेट, मैग्निशियम, एमिनो एसि़ड और विटामिन भरपुर मात्रा मे होते है लेकिन इन सभी पोषक तत्वों का आपको पुरी तरह से फायदा तभी होगा जब आप इसे ताजा पियेंगे। वैसे तो नारियल पानी को आप किसी भी मौसम मे पी सकते है लेकिन नारियल पानी की तासीर ठण्डी होती है तो गर्मियों के मौसम मे ठण्डक का एहसास करने के लिए आप इसे जरूर पियें।
नारियल पानी पीने के फायदेः-
वजन कम करने में सहायकः- नारियल पानी मे वसा ना के बराबर होती है साथ हि इसे पीने से लम्बे समय तक भूख भी नही लगती है तो वजन कम करने के लिए आप इसे अपने आहर मे जरूर शामिल करे।
पाचन क्रिया मे सहायकः- नारियल पानी हमारे पेट मे से गन्दगी को निकालकर हमारे पाचन तन्त्र को मजबुत बनाता है और इसकी खास बात तो यह है कि यह कब्ज और दस्त दोनो को ठिक करने मे मदद करता है तो कब्ज से बचने के लिए आप रोजाना सुबह नारियल पानी का सेवन करेंं।






