खाली इंजेक्शन लगाने से क्या होता है?
अक्सर हम सब ने यह तो देखा हि होगा कि जब डॉक्टर हमारे शरीर मे इंजेक्शन लगाता है तो वह पहले उसकी थोडी सी दवाई निकाल देता है फिर उसके बाद उस इंजेक्शन को हमारे शरीर में लगाता है। अब सवाल यह उठता है कि डॉक्टर इंजेक्शन लगाने से पहले थोडी सी दवाई क्यों निकलाता है और यदि खाली इंजेक्शन लगा दिया जाये तो क्या होगा।
अगर आपको कोई पकडकर जबरदस्ती खाली इंजेक्शन लगा दे तो आप कल्पना भी नही कर सकते है कि आपके साथ क्या होगा। आपके कभी इंजेक्शन लगा हो या नही लगा हो लेकिन आपने यह जरूर देखा होगा कि डॉक्टर इंजेक्शन लगाने से पहले इंजेक्शन को दबाकर दवाई कि 2, 3 बुन्द बहार निकाल देता है वह दवाई कि 2, 3 बुन्द बहार इसलिए निकालता है ताकि इंजेक्शन के अन्दर जो थोडी सी हवा भरी होती वह हवा बहार निकल जाये जिससे वह हवा आपके शरीर मे न चली जाये क्योंकि अगर इंजेक्शन के द्वारा हवा हमारे शरीर मे चली जाती है तो उस हवा के छोटे- छोटे बुलबुले बन जाते है जोकि खुन मे फैल जाते है और उसके बाद ये छोटे – छोटे हवा के बुलबुले (air bubble) इंसान के हार्ट, मस्तिष्क, किडनी या और भी अन्य किसी भी पार्ट मे जा सकते है जिसकी वजह से शरीर मे खुन बहना रुक सकता है और इंसान को हृदय घात आ सकता है मतलब खाली इंजेक्सन लगाने से व्यक्ति कि मृत्यु भी हो सकती है।
अब तो आप यह समझ गये होंगे कि डॉक्टर इंजेक्शन लगाने से पहले थोडी सी दवाई क्यों निकालता है? अगर आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।
इसे भी पढ़े – आभूषण बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है 24 कैरेट का नही, क्यों?






