Fact

हम जम्हाई (Yawning) क्यों लेते हैं? जानिए इसके पीछे का असली कारण

हम जम्हाई (Yawning) क्यों लेते हैं?

क्या आपने कभी सोचा है कि जब हम थक जाते हैं या बोर होते हैं, तो हमें बार-बार जम्हाई क्यों आने लगती है? यह सिर्फ आलस या नींद का संकेत नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण छिपा होता है। जम्हाई लेना हमारे शरीर की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो दिमाग और शरीर को संतुलित रखने में मदद करती है। एक इंसान दिन में औसतन 5 से 10 बार जम्हाई लेता है!


1. दिमाग को ठंडा रखने के लिए

वैज्ञानिकों के अनुसार, जब हमारा दिमाग ज्यादा काम करता है या थक जाता है, तो उसका तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में जम्हाई लेने से ठंडी हवा अंदर जाती है जिससे दिमाग का तापमान कम होता है और हम थोड़ा फ्रेश महसूस करते है।


2. नींद और थकान का संकेत

जब हम थके होते हैं या नींद आ रही होती है, तो शरीर धीरे-धीरे आराम की स्थिति में जाने लगता है। इस समय शरीर की ऊर्जा कम हो जाती है, ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ती है और जम्हाई लेकर शरीर खुद को सक्रिय करने की कोशिश करता है।


3. ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का संतुलन

एक समय यह माना जाता था कि जम्हाई लेने से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है। हालांकि, यह पूरी तरह सच  नहीं है, लेकिन  कुछ हद तक जम्हाई लेने से सांस गहरी होती है और शरीर में गैसों का संतुलन बेहतर होता है।


4. जम्हाई “संक्रामक” क्यों होती है?

क्या आपने देखा है कि अगर कोई सामने जम्हाई ले, तो हमें भी आ जाती है? इसे “Contagious Yawning”  कहा जाता है। हमारे शरीर में दूसरो की क्रियाओं की नकल करने पर मजबूर करने कि लिए एक सिस्टम होता है जिसे मिरर न्यूरॉन सिस्टम कहा जाता है।


5. ज्यादा जम्हाई आना कब खतरे का संकेत है?

सामान्य जम्हाई लेना ठीक है, लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा बार जम्हाई लेते है और बिना कारण लगातार आती रहे तो यह संकेत नींद की कमी, तनाव या कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।


⇒ निष्कर्ष

जम्हाई लेना कोई साधारण बात नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण संकेत है। यह हमें बताता है कि हमें आराम की जरूरत है या हमारा दिमाग थोड़ा थक गया है। अगली बार जब आपको जम्हाई आए, तो समझ जाइए कि आपका शरीर आपसे कुछ कहना चाहता है!

इसे भी पढ़े – कुत्ते गाड़ी के पीछे क्यों भागते हैं? जानिए असली कारण