Health

गर्मी में तरबूज खाने के 10 जबरदस्त फायदे – शरीर को रखें ठंडा और हेल्दी

गर्मी का मौसम आती ही लोग ऐसे फलों की तलाश करने लगते हैं जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ सेहत को भी फायदा पुहंचाएं। ऐसे में तरबूज एक बेहतरीन फल माना जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। गर्मियों में तरबूज का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभदायक हो सकता है।

तरबूज में लगभग 90 प्रतिशत से अधिक पानी पाया जाता है, जिसके कारण यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-ए और विटामिन-सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं गर्मीयों के मौसम में तरबूज खाने के प्रमुख फायये –

  1. शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है- गर्मीयों में तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर को प्राकृतिक ठंडक मिलती है और गर्मी से राहत मिल सकती है।
  2. वजन कम करने में मददगार –  यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो तरबूज एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें कैलोरी कम और पानी अधिक होता है। इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस हो सकता है।
  3. शरीर में पानी की कमीं नहीं होने देता – गर्मी के मौसम में पसीना ज्यादा निकलने के कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है। तरबूज खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और डिहाइड्रेशन की समस्या कम हो सकती है।
  4. त्वचा को चमकदार और हेल्दी बनाए – तरबूज में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद माने जाते है। यह त्वचा को ताजगी देने और चमक बनाए रखने में मदद कर सकता है।
  5. पाचन तंत्र के लिए लाभकारी – तरबूज में फाइबर और पानी मौजूद होते हैं जो पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में सहायता कर सकते हैं। इससे कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
  6. शरीर को ऊर्जा देने में सहायक – गर्मी में लोग जल्दी थकान महसूस करते हैं। तरबूज खाने से शरीर को ताजगी मिल सकती है और दिनभर ऊर्जावान महसूस करने में मदद मिलती है।
  7. दिल की सेहत के लिए फायदेमंद – तरबूज में लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता है जो शरीर के लिए उपयोगी माना जाता है। यह हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
  8. आंखो के लिए भी फायदेमंद – तरबूज में विटामिन-ए पाया जाता है, जो आंखो के स्वास्थय के लिए जरूरी माना जाता है। इसका  सेवन आंखो की देखभाल में मदद कर सकता है।

तरबूज खाते समय ध्यान रखने वाली बातें-

बहुत ज्यादा मात्रा में तरबूज खाने से बचें, कटे हुए तरबूज को लंबे समय तक खुना न छोड़े, हमेंशा साफ और ताजा तरबूज का सेवन करें। रात में तरबूज अधिक मात्रा में खाने से कुछ लोगों की परेशानी हो सकती है।

निष्कर्ष

गर्मी के मौसम में तरबूज सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद फल माना जाता है। यह शरीर में पानी की कमी दूर करने, शरीर को ठंडा रखने, त्वचा को हेल्दी बनाए रखने और वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसलिए गर्मियों में अपनी डाइट में तरबूज शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।