Health

गर्मी में क्या खाएं जिससे शरीर ठंडा रहे – 10 सबसे असरदार ठंडी चीजें

गर्मी में क्या खाएं जिससे शरीर ठंडा रहे?

गर्मी का मौसम आते ही शरीर में गर्मी बढ़ने लगती है, जिससे थकान, डिहाइड्रेशन और चक्कर जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में सबसे जरूरी है कि हम अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जो शरीर को अंदर से ठंडा रखें।

अगर आप भी सोच रहे हैं कि गर्मी में क्या खाएं जिससे शरीर ठंडा रहे, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा।


1. खीरा (Cucumber)

खीरा गर्मी में सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और ठंडक देता है। इसलिए रोजाना सलाद में खीरा जरूर शामिल करें।


2. तरबूज (Watermelon)

तरबूज गर्मी का सबसे पॉपुलर फल है। इसमें लगभग 90% पानी होता है, जो शरीर को तुरंत ठंडक देता है। यदि आप दिन में एक बार तरबूज खाते है तो इससे डिहाइड्रेशन से बचाव होता है।


3. छाछ (Buttermilk)

छाछ पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन भी बेहतर करती है। गर्मी में इसे पीना बहुत फायदेमंद होता है, इसलिए खाना खाने के बाद एक गिलास छाछ जरूर पिएं।


4. नारियल पानी (Coconut Water)

नारियल पानी शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और गर्मी से राहत दिलाता है। इसमें प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। रोजाना 1 नारियल पानी पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।


5. नींबू पानी (Lemon Water)

नींबू पानी गर्मी में सबसे आसान और असरदार ड्रिंक है। यह शरीर को ठंडा रखता है और इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। आप दिन में 1 से 2 बार नींबू  पानी बनाकर पी सकते है।


6. दही (Curd)

दही शरीर को ठंडा रखती है और पेट की गर्मी को कम करती है। यह गर्मी में रोजाना खानी चाहिए। आप दही का लस्सी या रायता बनाकर भी सेवन कर सकते है।


7. पुदीना (Mint)

पुदीना शरीर को तुरंत ठंडक देता है और पेट को भी आराम पहुंचाता है। आप पुदीना का चटनी या ड्रिंक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है।


8. संतरा (Orange)

संतरा विटामिन C से भरपूर होता है और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। यह शरीर को गर्मी में ताजगी देता है।


9. जौ का पानी (Barley Water)

जौ का पानी शरीर की गर्मी को कम करने में बहुत असरदार है। आप इसे दिन में एक बार जरूर पिएं।


10. खरबूजा (Muskmelon)

खरबूजा भी पानी से भरपूर होता है और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। आप खरबूजा का सेवन नाश्ते में खाना सबसे अच्छा माना जाता है।


गर्मी में किन चीजों से बचें?

गर्मी में सिर्फ ठंडी चीजें खाना ही जरूरी नहीं है, बल्कि कुछ चीजों से बचना भी जरूरी है शरीर को नुकसान पहुँचा सकती है, जैसेः ज्यादा तला-भुना खाना, मसालेदार भोजन, जंक फूड और ज्यादा चाय और कॉफी का सेवन।


✅ निष्कर्ष (Conclusion)

गर्मी में स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में ठंडी और हाइड्रेटिंग चीजें शामिल करें। खीरा, तरबूज, छाछ और नारियल पानी जैसे फूड्स न केवल शरीर को ठंडा रखते हैं बल्कि आपको पूरे दिन एनर्जेटिक भी बनाते हैं। अगर आप सही खानपान अपनाते है, तो गर्मी का असर आपके शरीर पर बहुत कम पड़ेगा।

इसे भी पढ़े – शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के सबसे असरदार घरेलू उपाय