Fact

कॉकरोच से जुड़े रोचक और हैरान कर देने वाले तथ्य

यदि आपने मजाक में कभी कॉकरोच जैसा नाम सुना है, तो यह सुनने में काफी मजेदार लगता है। लेकिन कॉकरोच खुद एक ऐसा  जीव है जिसके बारे में जितना जानेंगे, उतना ही हैरान हो जाएंगे। दुनिया के सबसे पुराने जीवों में गिने जाने वाले कॉकरोच करोड़ो सालों  से पृथ्वी पर मौजूद हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में कुछ अनोखे और रोचक तथ्य-

1. कॉकरोच डायनासोर से भी पुराने माने जाते है – वैज्ञानिकों के अनुसार कॉकरोच के पूर्वज पृथ्वी पर लगभग 30 करोड़ साल पहले भी मौजूद थे। यानी यह कई बड़े बदलावों के बाद भी जीवित रहे हैं।

2. बिना सिर के भी कई दिन तक जीवित रह सकते है- कॉकरोच के शरीर की बनावट ऐसी होती है कि सिर कटने के बाद  भी वह कुछ दिनों तक जीवित रह सकता है। यह तथ्य लोगों को सबसे हैरान करता है।

3. बहुत तेज दौड़ने की क्षमता रखते हैं- कॉकरोच छोटे होते है, लेकिन उनकी रफ्तार काफी तेज होती है। वे कुछ सेकंड में दिशा बदल सकते हैं।

4. लगभग हर जगह जीवित रह सकते हैं – कॉकरोच बेहद कठिन परिस्थितियों में भी अपने आपको ढाल लेते हैं।  इसी वजह से इन्हें सबसे मजबूत कीटों में गिना जाता है।

5. ये रात में ज्यादा सक्रिय होते हैं – कॉकरोच ज्यादातर अंधेरे स्थानों और रात के समय ज्यादा दिखाई देते है।

क्या कॉकरोच इंसानो के लिए नुकसानदायक हैं-

कॉकरोच गंदगी वाली जगहों पर घूमते हैं, इसलिए वे बैक्टीरिया और गंदगी फैला सकते है। साफ-सफाई रखना इनके नियंत्रण का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है।

निष्कर्ष

कॉकरोच चाहे छोटे दिखते है, लेकिन उनसे जुड़े तथ्या काफी दिलचस्प है। कॉकरोच जैसा नाम मजाकिया हो सकता है, लेकिन कॉकरोच की दुनिया सच में कई अनोखी चीजों से भरी हुई है।