सत्तू पाउडर के फायदे: वजन घटाने से लेकर एनर्जी बढ़ाने तक पूरी जानकारी
सत्तू पाउडर क्या है?
सत्तू एक पारंपरिक भारतीय सुपरफूड है, जिसे मुख्य रूप से भुने हुए चने (कभी-कभी जौ या गेहूं) को पीसकर बनाया जाता है। खासकर बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य भारत में यह बहुत लोकप्रिय है। गर्मियों में इसे ठंडे पेय के रूप में और सर्दियों में भी ऊर्जा के लिए सेवन किया जाता है।
सत्तू पाउडर के पोषक तत्व
सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, कार्बोहाइट्रेट जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाये जाते है। ये सभी तत्व शरीर को मजबूत और स्वस्थ बनाने में मदद करते है।
सत्तू पाउडर के जबरदस्त फायदे
1. तुरंत एनर्जी देने में मददगार
सत्तू को “इंस्टेंट एनर्जी ड्रिंक” भी कहा जाता है। इसे पीने से थकान दूर होती है और शरीर को तुरंत ताकत मिलती है।
2. वजन घटाने में सहायक
इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। इसलिए यदि आप वजन कम करना चाहते है, तो सत्तू आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
3. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
सत्तू में भरपूर फाइबर होता है, जो कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है और पाचन को सुधारता है।
4. शरीर को ठंडक प्रदान करता है
गर्मियों में सत्तू का सेवन शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और लू (Heat Stroke) से बचाव करता है।
5. ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है
सत्तू डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।
6. दिल को स्वस्थ रखता है
सत्तू में मौजूद फाइबर और पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।
7. डिहाइड्रेशन से बचाता है
सत्तू का शरबत शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और आपको हाइड्रेटेड रखता है।
सत्तू पाउडर का सेवन कैसे करें?
आप सत्तू को कई तरीकों से अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं: जैसे – सत्तू का शरबत, सत्तू का पराठा, सत्तू का लड्डू, स्मूदी या हेल्थ ड्रिंक में भी मिलाकर इसका सेवन कर सकते है।
सत्तू पीने का सही समय
- सुबह खाली पेट
- दोपहर में लंच के बीच
- वर्कआउट के बाद
यह समय सत्तू के सेवन के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
किन लोगों को सत्तू का सेवन सावधानी से करना चाहिए?
- जिन लोगों को गैस या ब्लोटिंग की समस्या रहती है
- किडनी के मरीज (डॉक्टर की सलाह लें)
- ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचें
निष्कर्ष
सत्तू पाउडर एक सस्ता, प्राकृतिक और अत्यंत पौष्टिक सुपरफूड है, जिसे आप आसानी से अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह न केवल शरीर को ताकत देता है, बल्कि वजन नियंत्रण, पाचन सुधार और शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है।
अगर आप एक हेल्दी और नेचुरल लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं, तो सत्तू को जरूर अपने खान-पान में शामिल करें।
इसे भी पढ़े –
