Health

शकरकंद खाने का सही तरीका क्या है?

Sweet Potato Benefits: सर्दियों के मौसम में शकरकंद आसानी से मिल जाती है। शकरकंद को न केवल स्वाद के लिये बल्कि इसे सेहत के लिये भी काफी लाभदायक माना जाता है। सर्दियों के मौसम में शकरकंद खाने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते है। शकरकंद के इन तमाम फायदों को पाने के लिए इसे सही तरीके से खाना जरूरी है। आइए जानते है शकरकंद खाने के फायदों के बारे में –

उबालकर खाएं, भूनकर नहीं

यदि शकरकंद को भूनने की बजाय उबालकर खाना सेहत के लिए ज्यादा अच्छा माना जाता है। शकरकंद उबलने के दोरान अपना शुगर पानी में रिलीज कर देती है। साथ ही इसे उबालने से ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) भी कम हो जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करती है और हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छी रहती है।

ठंडी होने के बाद खाएं 

उबली हुई शकरकंद को थोड़ा ठंड़ा होने के बाद खाएं। ठंडी होने के बाद इसमें रेजिस्टेंट स्टार्च बनता है,  जो फाइबर जैसे तत्व होता है जो कब्ज से राहत दिलाता है और पाचन में भी मदद करता है। शकरकंद का सेवन करनें से गट हेल्थ यानी पेट की सेहत को बेहतर बनाता है। साथ हि यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

छिलके के साथ खाएं

अक्सर लोग शकरकंद को खाने से पहले छिलका उतार देते है, जबकि इसका छिलका भी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है क्योंकि इसके छिलके में  एंटिऑक्सिडेंट्स और फाइबर जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर की सफाई में मदद करता है और पाचन को भी मजबूत करता है।

शकरकंद में बीटा-कैरोटीन नामक पोषक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में विटामिन – A  में बदल जाता है और विटामिन – A आंखों, इम्यून सिस्टम और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *