शहद और लहसुन दोनों को साथ खाने के फायदे / Benefits of eating honey and garlic together.
शहद और लहसुन स्वास्थय के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इनमें पाये जाने वाले गुण सेहत को बहुत फायदा पहुंचाते है। लहसुन और शहद का सेवन करने से स्वास्थय को कई फायदे पहुँचते है। आयुर्वेद में लहसुन और शहद दोनों को एक साथ खाने की सलाह दी जाती है।
शरीर के टॉक्सिंस होते हैं बाहरः शहद और लहसुन के सेवन से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलते है। इससे इम्यूनिटी मजबूत बनती है।
पाचन तंत्र दुरुस्त करने में सहायकः शहद और लहसुन का सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र सही से काम करता है। इनका सेवन करने से ब्लोटिंग, कब्ज और गैस आदि समस्याएं दूर होती है।
दिल को स्वस्थ रखने में सहायकः शहद और लहसुन के सेवन से गन्दा कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। जिससे दिल संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।
सर्दी-खांसी से छुटकारा दिलाने में सहायकः- लहसुन और शहद का एक साथ सेवन करने से सर्दी और खांसी की शिकायत दूर होती है और साथ हि इनका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
सेवन करने का सही समय
शहद और लहसुन खाने का सही समय सुबह का होता है। सुबह खाने से इनके गुण सही से मिल पाते है। इससे दिल की सेहत दुरुस्त रहती है और इम्यूनिटी मजबूत होती है।