सुबह के समय पाचन क्रिया सबसे तेज होती है। इसलिए सुबह के समय रोजाना फलो का सेवन करना चाहिए। यदि आप रोजाना खाली पेट एक सेब का सेवन करते है, तो इससे आपकी सेहत को काफी लाभ पहुँचेंगे।

Fill in some text

 रोजाना एक सेब का सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। जिससे एनीमिया की शिकायत खतम हो जाती है।

सेब में पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स के साथ-साथ और भी बहुत से एंटिऑक्सीडेंट्स पाये जाते है। जो आंखो पर पड़ने वाले तनाव को कम करता है और आंखों की रोशनी को भी बरकरार रखता है। इसलिए खाली पेट एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए।

सेब में फाइबर भरपुर मात्रा में पाया जाता है, जो हमें लम्बे समय तक भूख नही लगने देता है। इसलिए यदि आप अपना वजन कम करना चाहते है तो सेब का सेवन जरूर करें।

यदि आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो गयी है तो सेब का सेवन जरूर करें, क्योंकि सेब में थायमिन, विटामिन बी-6, विटामिन K, और राइबोफ्लोविन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाये जाते है।

सेब हमारे पाचनतंत्र के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसमें टार्टरिक एसिड पाया जाता है। रोजाना सेब का सेवन करने से कब्ज से जुड़ी समस्या से भी राहत मिलती है।

सेब में फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और हृदय रोग के जोखिम को कम करता है

सेब में फाइबर आंतों की गति को सुधारता है और कब्ज से राहत दिलाता है.

अखरोट खाने के चमत्कारी फायदे जानने के लिए दि गयी Link पर Click करें.