Health

सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने के फायदे और नुकसान / Raw Garlic Benefits in Hindi.

 क्या आप जानते है कि सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाना स्वास्थ के लिए बहुत लाभदायक होता है। कच्चा लहसुन सुबह खाली पेट खाने से बहुत सारी बीमारियां ठीक हो जाती है। आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन खाने के बहुत फायदे होते है तो हम इस लेख मे कच्चा लहसुन खाने के फायदे और नुकसान के बारे मे जानेंगे-

कच्चा लहसुन खाने के फायदेः- 

सर्दी खांसी दुर करें- सर्दियों के मौसम मे यदि आप भी सर्दी जुखाम से परेशान रहते है तो इसका इलाज लहसुन मे छिपा है। कच्चे लहसुन मे जीवाणुरोधी और रोगाणुरोधी गुण पाये जाते है जिसकी वजह से खांसी जुखाम मे राहत मिलती है। इसे रोजाना खाने  से शरीर को गर्मी मिलती है जिसकी वजह से सर्दियों मे ठण्ड भी कम लगती है।
भूख बढ़ाता है- जिन लोगो के पेट मे गैस या तैजाब बहुत ज्यादा बनता है उन्हे भी कच्चा लहसुन  जरूर खाना चाहिए इससे पेट कि समस्याए ठीक हो जाती है और साथ हि यह पेट के किटाणु को मारने मे भी मदद करता है जिससे आपकी भूख बढ़ती है। किटाणु कि ज्यादातर समस्या बच्चो मे होती है, इसीलिए यदि बच्चो को लहसुन खिलाया जाये तो उनके पेट मे जीवाणु और कीटाणु नही रहेंगे।
उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए स्वस्थ- यदि आपको भी High Blood Pressure की समस्या रहती है तो आपको भी कच्चा लहसुन खाना चाहिए। कच्चे लहसुन मे एलिसिन नामक पदार्थ  होता है जो Blood Pressure को नियंत्रण करने मे काफी मदद करता है क्योंकि यह कॉलोस्ट्रोल की मात्रा कम करता है जिससे दिल से संबंधित समस्या भी कम होती है।
Fight Cancer- जिस तरह से प्रदुषण का स्तर बढ रहा है ऐसे मे तो कच्चा लहसुन हम सभी को रोज खाना चाहिए। इस बढ़ते प्रदुषण की वजह से बहुत से लोग फेफड़ो के कैंसर का शिकार हो रहे है तो जब आप कच्चा लहसुन हर रोज खाते है तो इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity) बढ़ती है और आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचे रहते है। जो लोग धुम्रपान करते है उन्हे भी इसी तरह से फेफड़ो के कैंसर से बचने के लिए कच्चा लहसुन हर रोज खाना चाहिए।
दांत दर्द मे राहत दिलाता है- जिस तरह लौंग दांतो के दर्द मे फायदेमन्द होता है उसी तरह लहसुन भी दांतो के दर्द के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन का पेस्ट दर्द वाले जगह पर लगाने से दर्द मे आराम मिलता है और इसमे पाये जाने वाले Antibacterial गुण की वजह से दांतो मे इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है।

कच्चा लहसुन खाने के नुकसानः- 

➜ कच्चा लहसुन उन लोगो के लिए तो फायदेमंद है जिन्हे High BP है  पर जिन्हे Low Bp की समस्या है वो कच्चा लहसुन न खाये क्योंकि कच्चा लहसुन खाने से Blood pressure कम होता है तो जिन्हे यह समस्या पहले से हि है उन्हे कच्चा  लहसुन नुकसान पहुँचा सकता है।
➜ जिनका लिवर कमजोर होता है उन्हे खाली पेट कच्चा लहसुन नही खाना चाहिए। लहसुन मे एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो कि कमजोर लिवर सहन नही कर पाता है, इसीलिए जिन लोगो  का लिवर थोड़ा-सा भी कमजोर है वो इसका सुबह खाली पेट सेवन न करें।
➜ कच्चे लहसुन की तासीर गर्म होती है इसीलिए गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन नही करना  चाहिए, क्योंकि इस अवस्था मे गर्म तासीर वाली चीजें नही खानी चाहिए। 
 ➜ कच्चा लहसुन खुन पतला करने मे सहायक होता है, इसीलिए इसे किसी भी सर्जरी से पहले नही  खाना चाहिए क्योंकि इससे internal bleeding होने का खतरा बन सकता है।

इसे खाने का सही तरीकाः- रोजाना सुबह खाली पेट आप लहसुन की दो कलियां गुनगुने पानी  के साथ ले सकते है। जो लोग कच्चा लहसुन नही खा पाते है वो लहसुन को भुन कर खाने के साथ या पानी के साथ भी ले सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *