किशमिश खाने के फायदे।
किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। खासतौर पर यदि इसका सेवन सर्दियों में किया जाये तो यह हमे कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है। किशमिश में भरपूर मात्रा में पोटेशियम, आयरन, विटामिन बी-6, फाइबर, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाये जाते है।
किशमिश उन लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होती है जिनकी एनर्जी काफी लो रहती है। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाती है। किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाने से इसके बहुत से फायदे मिलते है।
➧ सूखे अंगूर को हि किशमिश कहते है, जो कई स्वास्थ लाभ प्रदान करते है। किशमिश में प्राकृतिक शर्करा होती है, जिसे खाने से हमारे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है। किशमिश ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत होता है, क्योंकि 100 ग्राम किशमिश में लगभग 299 कैलोरी मिल जाती है।
➧ किशमिश पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पायी जाती है। किशमिश को खाने से कब्ज जैसी समस्याएं दूर हो जाती है।
➧ किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते है, जो मुक्त कणों के प्रभाव को कम करने में मदद करते है। जिसकी वजह से हृदय संबंधी बीमारियां और रक्तचाप का जोखिम कम हो जाता है। यह हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में भी सहायक है।
➧ किशमिश में आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में खून बनाने के लिए आवश्यक है। इसके सेवन से एनीमिया जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।