लम्बाई बढाने के आसान तरीके / Height kaise badhaye.
लम्बाई एक ऐसा विषय है कि इस पर हर कोई ध्यान देता है, क्योंकि लम्बाई से हमारे शरीर की personality अलग हि दिखायी देती है, इसीलिए लम्बाई को हर कोई बढ़ाना चाहता है।
हमारी लम्बाई कुछ उम्र के बाद रूक जाती है क्योंकि हमारे शरीर में HGH (Human Growth Harmon) की कमी हो जाती है जिसके कारण हमारी लम्बाई नही बढ़ पाती है। नर की लम्बाई लगभग 21 वर्ष की उम्र तक बढ़ती है और मादा की लम्बाई लगभग 18 वर्ष की उम्र तक बढ़ती है। हम आपको इससे ज्यादा उम्र तक लम्बाई बढ़ाने का आसान तरीका बताएगें। लम्बाई बढाने के लिए आप इस विधि का प्रयोग करेंः-
पानी का सेवन करेंः- आपको अपनी हाईट बढाने के लिए पानी का ज्यादा से ज्यादा मात्रा मे सेवन करना चाहिए, क्योंकि हमारे शरीर मे पानी 65 से 70 प्रतिशत तक होता है। इसीलिए शरीर की ग्रोथ के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिना चाहिए। पानी पीने से हमारे शरीर को बहुत फायदे मिलते है। पानी खाना खाने के एक घण्टे पहले या खाना खाने के एक घण्टे बाद पिना चाहिए, क्योंकि यदि आप पानी को खाने खाते समय पिते है तो इससे हमारे शरीर का अग्न्याशय बुझ जाता है जिसके कारण हमारा खाना नही पच पाता है। इसीलिए पानी का सही तरीके से सेवन करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा मात्रा मे पानी पीना चाहिए।
पान के चुने का सेवनः- हमारे शरीर की लम्बाई पान के चुना का सेवन करने से भी बढती है क्योंकि इसमे कैल्शियम अधिक मात्रा मे पाया जाता है जो हमारी हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है। ध्यान रहे कि आप पान के चुने का अधिक मात्रा मे सेवन न करें क्योंकि यह ज्यादा मात्रा मे लेने से हानिकारक भी हो सकती है। इसीलिए इसका आपको कम मात्रा मे हि सेवन करना चाहिए। इसे लेने का तरीका यह है कि यह आपको नाज के दाने के बराबर पानी या दुध मे घोलकर दिन मे दो बार लेनी है। ध्यान रखे यह चुना अधिक मात्रा मे नही लेनी है अन्यथा यह आपके शरीर को हानि भी पहुँचा सकती है।
अश्वगन्धा चूर्णः- लम्बाई बढ़ाने के लिए अश्वगन्धा का भी एक अहम योगदान होता है। अश्वगन्धा के प्रयोग से आपकी लम्बाई मे जल्द से जल्द वृद्धि होने लगेगी। आप अश्वगन्धा चूर्ण, शतावरी चूर्ण और काले तिल आदि का एक मिश्रण बना ले। फिर इसे सुबह-श्याम दुध मे एक चम्मच पाऊडर मिलाकर पीने से आपकी लम्बाई पर बहुत असर पड़ेगा। इससे आपकी लम्बाई कम से कम 2-3 ईंच आसानी से बढ जायेगी।