गुड़ खाने के फायदे – सेहत का मीठा खजाना
आज के समय में ज्यादातर लोग चीनी का इस्तेमाल कर रहे है, लेकिन हमारे भारतीय खान-पान में गुड़ एक ऐसा प्राकृतिक मीठा आहर है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। गुड़ सिर्फ मिठास ही नही, बल्कि शरीर के लिए कई जरूरी पोषक तत्वों का खजाना है।
1. पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
गुड़ खाने से पेट की समस्याएं जैसे अपच, गैस और कब्ज दूर होती हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व पाचन रसों को सक्रिय करते हैं, जिससे खाना आसानी से पचता है। खासकर भोजन के बाद थोड़ा सा गुड़ खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है।
2. सर्दी-खांसी में राहत देता है
सर्दियों में गुड़ सेवन बहुत लाभकारी होता है। यह शरीर को गर्म रखता है और गले की खराश, खांसी और सर्दी से भी आराम दिलाता है। अदरक का गुड़ का मिश्रण खासतौर पर असरदार माना जाता है।
3. खून की कमी को दूर करने में सहायक
गुड़ शरीर में हिमोग्लोबीन बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगो को चक्कर, एनीमिया और कमजोरी की दिक्कत रहती है, उनके लिए गुड़ एक प्रकृतिक सोर्स हो सकता है।
4. शरीर को डिटॉक्स करता है
गुड़ शरीर के अंदर जमी विषैले तत्वों और गंदगी को बाहर निकालने मे मदद करता है। यह लिवर को साफ रखने में सहायक होता है, जिससे शरीर अंदर से स्वस्थ रहता है।
5. ऊर्जा का प्रकृतिक स्रोत
गुड़ तुरंत ऊर्जा देताहै, क्योंकि यह शरीर में धीरे धीरे घुलता है और लंबे समय तक ताकत बनाए रखता है। खिलाड़ियों और मेहनत करने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन प्रकृतिक एनर्जी फूड है।
6. जोड़ों के दर्द में लाभदायक
नियमित रूप से गुड़ का सेवन करने से जोड़ो के दर्द और हड्डियों की कमजोरी से राहत मिलती है। इसमें मौजूद मिनरल्स जोड़ो के दर्द और अकड़न को कम करने में मदद मिलती है।
7. त्वचा को निखारता है
गुड़ खून को साफ करता है, जिससे चेहरे पर दाग-धब्बे, मुहांसे और दाने से राहत मिलती है। अंदर से शरीर साफ होने पर त्वचा अपने आप चमकने लगती है।
8. महिलाओं के लिए विशेष लाभ
महिलाओं को पीरियड्स के दौरान जो कमजोरी और दर्द महसूस होती है। ऐसे समय में गुड़ खाने से दर्द में राहत मिलती है और शरीर को जरूरी ताकत मिलती है।
गुड़ खाने का सही तरीका
रोजाना 10 से 20 ग्राम गुड़ पर्याप्त होता है और खाना खाने के बाद गुड़ खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि गुड़ खाने से खाना जल्दी पचता है। सर्दियों में गुड़ का सेवन विशेष रूप से लाभकारी है।
