Health

गर्मी से बचने के देसी उपाय – लू और तेज धूप से बचाव के आसान घरेलू तरीके

भारत में गर्मियों का मौसम आते ही गर्म हवाएं (लू), तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएँ शुरू हो जाती हैं। खासकर अप्रैल से जून के बीच तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी होती है।

यदि सही सावधानी न बरती जाए तो चक्कर आना,  हीट स्ट्रोक, उल्टी,  सिरदर्द, कमजोरी और थकान जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। लेकिन चिंता की बात नहीं है — हमारे पारंपरिक देसी और आयुर्वेदिक उपाय गर्मी से बचाव में बेहद कारगर साबित होते हैं।

इस लेख में हम आपको गर्मी से बचने के सबसे असरदार और आसान घरेलू उपाय बताएंगे।


1. खूब पानी पिएं – शरीर को रखें हाइड्रेट

गर्मी में शरीर से पसीने के रूप में पानी और नमक निकल जाता है। इसलिए दिनभर में कम से कम 8–10 गिलास पानी जरूर पिएं। आप सुबह के समय खाली पेट एक गिलास हल्का गुनगुना पीनी पिएं, बाहर जाते समय पानी की बोतल साथ में रखें और नारियल पानी का सेवन करें।


2. छाछ और दही का सेवन

छाछ (मट्ठा) शरीर को ठंडक देता है और पाचन को भी बेहतर बनाता है। इसका सेवन करने के लिए आप छाछ में थोड़ा भुना जीरा और काला नमक मिलाएं, फिर दोपहर के भोजन के बाद एक गिलास छाछ पिएं। यह लू से बचाने में बहुत मददगार है।


3. आम पन्ना – लू का रामबाण इलाज

कच्चे आम से बना आम पन्ना शरीर को ठंडा रखता है और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है। इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, लू और डिहाइड्रेशन से भी बचाव मिलता है।


 4. प्याज का सेवन

पुराने समय से माना जाता है कि प्याज गर्मी और लू से बचाता है। इसलिए आप प्याज को सलाद के रुप में कच्चा खाएं, और एक पारंपरिक उपाय यह भी है कि  बाहर निकलते समय जेब में छोटा  प्याज रखें।


5. सिर और शरीर को ढककर रखें

तेज धूप में बाहर जाते समय सूती कपड़े पहनें, सिर पर टोपी या गमछा रखें और धूप का चश्मा लगाएं। क्योंकि यह शरीर को सीधे सूर्य की किरणों से बचाता है।


6. ठंडे फल और मौसमी आहार

गर्मी में ऐसे फल खाएं जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो, जैसे तरबूज, खीरा, खरबूजा और ककड़ी आदि। क्योंकि ये शरीर को ऊर्जा और ठंडक देते हैं।


 7. बेल का शरबत

बेल का शरबत पेट को ठंडा रखता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। यह हीट स्ट्रोक से बचाव में मदद करता है।


8. ORS या नमक-चीनी का घोल

अगर ज्यादा पसीना आ रहा हो या कमजोरी महसूस हो तो एक गिलास पीनी में एक चम्मच चीनी और चुटकी भर नमक मिलाकर पीएं।


9. घर को ठंडा रखने के देसी उपाय

  • खिड़कियों पर गीले पर्दे लगाएं

  • मिट्टी के घड़े का पानी पिएं

  • घर में पौधे लगाएं

  • दोपहर में अनावश्यक बाहर न निकलें


• लू लगने के लक्षण

यदि आपको तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी और अत्याधिक प्यास लग रही है तो आपको लू लग गयी है।  ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत ठंडी जगह पर जाएं और पानी या ORS लें।


निष्कर्ष

गर्मी का मौसम भले ही कठिन हो, लेकिन सही खान-पान और देसी उपायों से आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। नियमित पानी पीना, ठंडे पेय पदार्थों का सेवन, हल्के कपड़े पहनना और धूप से बचाव करना बेहद जरूरी है।

अगर आप इन सरल घरेलू उपायों को अपनाते हैं, तो गर्मी आपको ज्यादा परेशान नहीं कर पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *