Fact

रात में क्यों रोते है कुत्ते? वाकई ये अपशुकन है या देख सकते है भूतों को, जानिए क्या कहता है विज्ञान।

 आपने अक्सर सुना होगा कि रात के समय आवारा कुत्ते एक साथ इकट्ठा होकर रोने लगते है। उनकी इस आवाज को सुनकर हमें अजीब-सा महसूस होने लगता है। क्या आपके मन में कभी सवाल आया है कि कुत्ते रात के समय अजीब तरीके से क्यो रोते है, यदि नही तो चलिए जानते है- 

आमतौर पर सामान्य रहने वाले कुत्ते रात में  रोने लगते है और इनके रोने की आवाज सुनकर मन थोड़ा परेशान भी हो जाता है क्योंकि इससे जुड़ी हुई कई पौराणिक कहानी भी है, जो हमें डराती है। विज्ञान के अनुसार जैविक विकास के क्रम में कुत्ते भेड़ियो से विकसित हुए है। ऐसे में उन्हें भेड़ियों की तरह गुर्राने की आदत विरासत में मिली है। जंगल में भेड़िये लंबी दूरी तक अपने झुंड के साथ संवाद करने के लिए जोर-जोर से चिल्लाते है। कुत्ते अन्य कुत्तों के साथ संवाद करने या दूर की आवाज़ की प्रतिक्रिया देने के लिए भी भौंक सकते है।

कुत्तों में सुनने और सुगंने की क्षमता साधारण जीवों की तुलना में अधिक होती है। कुत्ते ऐसी ध्वनियाँ भी सुन सकते है जिनकी आवृत्ति 20 हर्ट्ज से कम होती है। जब कुत्ते इन कम आवृत्ति वाली आवाजों को सुनते हैं तो वे भी जोर-जोर से चिखते हुए चिल्लाते है।

यदि कुत्ते रात के समय अपने झुंड से पिछड गये हो, और अकेले हो गये हो तो  फिर वे अपनी परेशानी व्यक्त करने के लिए जोर-जोर से रोते और चिल्लाते है। यदि कुत्ता दर्द में है या अस्वस्थ है तो भी वह भौंक सकता है।