Health

रोजाना सुबह खाली पेट सेब खाने के 5 जबरदस्त फायदे। Benefits of eating apple daily.

 सुबह के समय पाचन क्रिया सबसे तेज होती है। इसलिए सुबह के समय रोजाना फलो का सेवन करना चाहिए। यदि आप रोजाना खाली पेट एक सेब का सेवन करते है, तो इससे आपकी सेहत को काफी लाभ पहुँचेंगे।

➤ रोजाना एक सेब का सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। जिससे एनीमिया की शिकायत खतम हो जाती है।

➤ सेब में पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स के साथ-साथ और भी बहुत से एंटिऑक्सीडेंट्स पाये जाते है। जो आंखो पर पड़ने वाले तनाव को कम करता है और आंखों की रोशनी को भी बरकरार रखता है। इसलिए खाली पेट एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए।

➤ सेब में फाइबर भरपुर मात्रा में पाया जाता है, जो हमें लम्बे समय तक भूख नही लगने देता है। इसलिए यदि आप अपना वजन कम करना चाहते है तो सेब का सेवन जरूर करें।

➤ यदि आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो गयी है तो सेब का सेवन जरूर करें, क्योंकि सेब में थायमिन, विटामिन बी-6, विटामिन K, और राइबोफ्लोविन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाये जाते है।

➤ सेब हमारे पाचनतंत्र के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसमें टार्टरिक एसिड पाया जाता है। रोजाना सेब का सेवन करने से कब्ज से जुड़ी समस्या से भी राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *