Tech

Google Maps के ऐसे फीचर्स जो 90% लोगों को नहीं पता – सफर को बना देंगे आसान

आज के डिजिटल युग में Google Maps हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। जब भी हमें  किसी नए स्थान पर जाना होता है, हम सबसे पहले Google Maps की सहायता लेते है। हालांकि अधिकांश लोग इसका उपयोग केवल रास्ता खोजने के लिए करते हैं, लेकिन इस ऐप में कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जो यात्रा को और भी सुरक्षित, आसान और सुविधाजनक बना सकता है। आश्चर्य की बात यह है कि इन फीचर्स के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है। यदि आप भी Google Maps का उपयोग करते है, तो इन खास सुविधाओं के बारे में जानना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

ऑफलाइन मैप्स की सुविधा

कई बार हम ऐसी जगहों पर जाते हैं जहां इंटरनेट कनेक्शन कमजोर होता है या बिल्कुल उपल्ब्ध नहीं होता। ऐसी स्थिति में Google Maps का ऑफलाइन मैप फीचर बेहद उपयोगी साबित होता है। इस फीचर की मदद से आप पहले से किसी क्षेत्र का मैप डाउनलोड कर सकते हैं और बाद में बिना इंटरनेट के भी रास्ता देख सकते हैं। यह सुविधा खासकर यात्रा के दौरान काफी मददगार होता है।

लाइव लोकेशन शेयरिंग

Google Maps का लाइव लोकेशन शेयरिंग फीचर सुरक्षा और सुविधा दोनों के लिए उपयोगी है। इसके माध्यम से आप अपनी वर्तमान लोकेशन अपने दोस्तो, परिवार या किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा कर सकते है। इससे सामने वाला व्यक्ति रियल टाइम में देख सकता है कि आप कहां हैं और कितनी दूर हैं। लंबी यात्राओं के दौरान यह फीचर विशेष रूप से लाभदायक माना जाता है।

ट्रैफिक की स्टीक जानकारी

Google Maps सड़क पर मौजूद ट्रैफिक की जानकारी भी प्रदान करता है। यह विभिन्न रंगो के माध्यम से बताता है कि किस मार्ग पर ट्रैफिक कम हैं और कहां अधिक भीड़ है। इसकी मदद से आप वैकल्पिक रास्ता चुन सकते हैं और अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंच सकते हैं। इससे ईंधन और समय दोनों की बचत होती है।

पार्किंग लोकेशन याद रखने की सुविधा

अक्सर लोग किसी बड़े मॉल, पार्किंग या बाजार जैसे क्षेत्र में वाहन खड़ा करने के बाद उसकी सही जगह भूल जाते हैं तो Google Maps में उपलब्ध  पार्किंग लोकेशन सेव फीचर इस समस्या का समाधान करता है। जब आप वाहन पार्क करते है, तो उसकी लोकेशन सेव कर सकते है और बाद में आसानी से उसी स्थान तक पहुंच सकते है।

आसपास की जरूरी जगहों की खोज

यदि आप किसी नए क्षेत्र या शहर में है, तो Google Maps आपके आसपास मौजूद आवश्यक स्थानों को खोजने में मदद करता है। चाहे आपको पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट, होटल, एटीएम या हॉस्पिटल चाहिए तो Google Maps कुछ ही सेकंड में आपके आसपास उपलब्ध विकल्प देख सकता है। यही कारण है कि यह यात्रियों के लिए भरोसेमंद साथी माना जाता है।

वॉइस नेविगेशन की सुविधा

ड्राइविंग करते समय मोबाइल स्क्रीन पर लगातार नजर रखना सुरक्षित नहीं माना जाता। Google Maps का वॉइस नेविगेशन फीचर आपको आवाज के माध्यम से दिशा-निर्देश देता है। इससे आपका ध्यान सड़क पर बना रहता है और यात्रा अधिक सुरक्षित हो जाती है।

Google Maps केवल रास्ता दिखाने वाला एक साधारण एप्लिकेशन नहीं है, बल्कि यह कई उपयोगी और आधुनिक फीचर्स से लैस एक स्मार्ट टूल है। इसके छिपे हुए फीचर्स न केवल आपकी यात्रा को आसान बनाता है बल्कि ईंधन, समय और मेहनत की भी बचत करता है। यदि आपने अभी तक इन सुविधाओं का उपयोग नहीं किया है, तो अगली बार Google Maps खोलते समय इन्हें जरूर आजमाएं। संभव है कि आपकी यात्रा का अनुभव पहले से कहीं बेहतर हो जाए।