ऊंट बिना पानी के कई दिन कैसे रह लेता है? जानिए रेगिस्तान के इस अनोखे जीव का रहस्य
ऊंट बिना पानी के कई दिन कैसे रह लेता है?
ऊंट को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है। यह दुनिया के सबसे अनोखे जानवरों में से एक है। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि आखिर ऊंट बिना पानी के कई दिनों तक कैसे जीवित रह लेता है। इसका जवाब उसके शरीर की विशेष बनावट में छिपा है।
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि ऊंट अपनी कूबड़ में पानी नहीं बल्कि वसा जमा करता है। जब उसे पानी और भोजन नहीं मिलता, तब उसका शरीर इस वसा को ऊर्जा में बदल देता है। इसी कारण ऊंट लंबे समय तक जीवित रह सकता है।
ऊंट के शरीर में पानी बचाने की अद्भुत क्षमता होती है। उसके आंतों और गुर्दे में मौजूद पानी का अधिकतम उपयोग करती है। इसके कारण उसके शरीर से बहुत कम पानी बाहर निकलता है।
इसके अलवा ऊंट का शरीर तापमान में होने वाले बदलाव को आसानी से सहन कर सकता है। जहां इंसानों को अधिक पसीना आता है, वहीं ऊंट बहुत कम पसीना बहाता है। इससे उसके शरीर में पानी की कमी जल्दी नहीं होती है।
एक स्वस्थ ऊंट परिस्थितियों और मौसम के अनुसार लगभग 7 से 14 दिनों तक बिना पानी के रह सकता है। कुछ विशेष परिस्थितयों में यह समय इससे भी अधिक हो सकता है।
रोचक बात यह है कि जब ऊंट को पानी मिलता है तो वह एक बार में लगभग 100 लीटर तक पानी पी सकता है। इससे उसके शरीर में पानी की कमी तेजी से पूरी हो जाती है।
निष्कर्ष
ऊंट का विशेष शारीरिक संरचना, कूबड में जमा वसा और पानी बचाने की क्षमता उसे रेगिस्तान जैसे कठिन वातावरण में जीवित रहने में मदद करता है। यह कारण है कि ऊंट बिना पानी के कई दिनों तक रह सकता है और रेगिस्तान का सबसे भरोसेमंद जानवर माना जाता है।






