Health

आम खाने के फायदे: जानिए रोज आम खाने से शरीर को मिलने वाले 10 बड़े लाभ

आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसका मीठा स्वाद और सुगंध हर किसी को आकर्षित करता है। भारत में गर्मियों के मौसम में आम सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है, लेकिन क्या आप जानते है कि आम केवल स्वाद में ही नही बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होता है? इसमें कई महत्वपूर्ण मिनरल्स,  एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन पाए जाते है जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

आम में पाए जाने वाले पोषक तत्व

आम में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कई प्रकार के विटामिन मौजूद होते हैं। ये सभी तत्व शरीर को बीमारियों से बचाने और ऊर्जा देने का काम करते है।

आम खाने के फायदे-

1. इम्यूनिटी मजबूत करता है

आम में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए और विटामिन-सी पाए जाते है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से आम खाने से संक्रमण का खतरा कम हो सकता है।

2.  आंखो के लिए फायदेमंद

आम में मौजूद विटामिन-ए आंखो की रोशनी को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। यह आंखो की कई समस्याओं से बचाव करने में भी सहायक माना जाता है।

3. पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है

आम में प्राकृतिक एंजाइम और फाइबर पाए जाते हैं जो भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते है। इससे कब्ज जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है।

4. दिल को स्वस्थ रखता है

आम में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम हृदय को स्वस्थ रखने के लिए लाभकारी माने जाते है। ये रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते है।

5. त्वचा को चमकदार बनाता है

आम में पाया जाने वाला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। यह त्वचा की प्राकृतिक चमक बढ़ाने में भी सहायक होता है।

6. वजन नियंत्रित करने में मददगार

सीमित मात्रा में आम का सेवन शरीर को ऊर्जा देता है और जिसकी वजह से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे अनावश्यक खाने की आदत कम हो सकती है।

7. शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है

आम में कार्बोहाइड्रेट और प्राकृतिक शर्करा पायी जाती है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करते है। गर्मियों में यह थकान दूर करने का अच्छा विकल्प हो सकता है।

8. हड्डियों को मजबूत बनाता है

आम में मौजूद विटामिन-के और अन्य पोषक तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में योगदान दे सकते है।

9. मस्तिष्क के लिए लाभदायक

आम में पाया जाने वाला विटामिन-बी6 मस्तिष्क के मानसिक स्वास्थय को समर्थन देने और मस्तिष्क के कार्यों को बेहतर बनाने में मदद करता है।

10. शरीर को हाइड्रेट रखने में सहायक

गर्मियों में आम का सेवन शरीर को आवश्यक तरल पदार्थ और पोषण प्रदान करता है, जिससे शरीर को तरोताजा महसूस होता है।

आम खाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

ताजे और अच्छी गुणवत्ता वाले आम का ही सेवन करें, कटे हुए आम को लंबे समय  तक खुला न छोड़े और आम का सेवन संतुलित मात्रा में करें। ध्यान रखें मधुमेह के मरीज डॉक्टर की सलाह के अनुसार आम खाएं।

निष्कर्ष

आम पोषण और स्वाद का बेहतरीन मेल है। इसमें मौजूद मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भुमिका निभाते है। यदि संतुलित मात्रा में आम का सेवन किया जाए तो यह आपकी पाचन शक्ति सुधारने, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद कर सकता है। इसलिए गर्मियों में आम का आनंद लेते हुए इसके स्वास्थ्य लाभों का भी फायदा उठाएं।

इसे भी पढ़े – ब्लैक कॉफी के फायदे: क्यों यह साधारण ड्रिंक बनती जा रही है हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा