अगर Google एक दिन के लिए बंद हो जाए तो क्या होगा? जानिए इंटरनेट की दुनिया में कितना बड़ा हंगामा मच सकता है!
आज की दुनिया में इंटरनेट का नाम आते ही सबसे पहले जो नाम दिमाग में आता है, वह है Goolge। चाहे किसी सवाल का जवाब ढूंढना हो, ईमेल भेजना हो, वीडियो देखना हो यौ रास्ता देखना हो – हर जगह Google किसी न किसी रूप में मौजदू है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर Google सिर्फ एक दिन के लिए बंद हो जाए तो पूरी दुनिया में क्या होगा?
सुनने में यह सिर्फ एक कल्पना लग सकती है, लेकिन इसका असर इतना बड़ा होगा कि करोड़ों लोगों की जिंदगी अचानक रुक सी जाएगी। इंटरनेट की दुनिया में ऐसा हडकंप मचेगा जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो।
सबसे पहले Google Search हो जाएगा गायब
दुनिया भर में हर सेकंड लाखों लोग Google पर कुछ न कुछ सर्च करते हैं। यदि Google बंद हो गया तो लोग किसी भी जानकारी को ढूंढने में परेशानी महसूस करेंगे। छात्रों से लेकर ऑफिस में काम करने वाले लोगों तक, हर किसी का काम प्रभावित होगा। लोगों को अचानक समझ आएगा कि वे कितनी ज्यादा चीजों के लिए Google पर निर्भर हो चुके हैं।
Gmail बंद होते ही रुक जाएगा कामकाज
आज करोड़ों कंपनियां और लोग Gmail का इस्तेमाल करते है। यदि Gmail एक दिन के लिए बंद हो गया तो ऑफिस के जरूरी ईमेल रुक जाएंगे, ऑनलान मीटिंग प्रभावित होंगी और बिजनेस कम्युनिकेशन लगभग ठप पड़ सकता है। कई लोगों के लिए तो उनका पूरा डिजिटल जीवन Gmail पर ही टिका हुआ है।
YouTube बंद होने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को झटका
अगर Google बंद होगा तो YouTube भी काम नहीं करेंगा। इसका असर सिर्फ मनोरंजन पर नहीं बल्कि लाखों YouTubers की कमाई पर भी पड़ेगा। ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले छात्रों को दिक्कत होगी और करोड़ो लोग अचानक अपने पसंदीदा वीडियो नहीं देख पाएंगे। आज YouTube सिर्फ वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं बल्कि लोगों की कमाई और सीखने का बड़ा जरिया बन चुका है।
Google Maps बंद होने पर लोग रास्ते भूल जाएंगे
आज लोग किसी भी नए शहर में बिना पुछे सिर्फ Google Maps के सहारे पहुंच जाते है। यदि यह सेवा बंद हो गई तो टैक्सी ड्राइवर, डिलीवरी बॉय और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई बड़े शहरो में ट्रैफिक और डिलीवरी सिस्टम तक प्रभावित हो सकता है।
Android Phones पर भी असर पड़ेगा
दुनिया के ज्यादातर स्मार्टफोन Android पर चलते हैं, जो Google का हि सिस्टम है। Google सेवाएं बंद होने पर Google Photos, Google Drive, Play Store और कई जरूरी ऐप्स काम करना बंद कर सकते है। लोगों को अचानक एहसास होगा कि उनका फोन कितना ज्यादा Google पर निर्भर है।
करोड़ों वेबसाइट की कमाई रुक सकती है
इंटरनेट पर मौजूद लाखों वेबसाइट्स Google AdSense और Google Search ट्रैफिक से कमाई करती है। यदि Google बंद हो गया तो वेबसाइट्स पर ट्रैफिक कम हो सकता जाएगा और कई वेबसाइट्स की कमाई अचानक रुक सकती है। न्यूज वेबसाइट, ब्लोगर्स और ऑनलाइन बिजनेस को भारी नुकसान हो सकता है।
शेयर बाजार और टेक कंपनियों में मच सकता है डर
Google दुनिया की सबसे बड़ी टंक कंपनियों में से एक है। यदि इसकी सेवाएं बंद हुई तो शोयर बाजार में घबराहट फैल सकती है। निवेशकों का भरोसा हिल सकता है और टेक सेक्टर में भारी हलचल देखने को मिल सकती है।
क्या दुनिया पूरी तरह रुक जाएगी
नहीं दुनिया पूरी तरह नहीं रुकेगी क्योंकि Yahoo, Bing और दूसरे प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। लेकिन सच यह है कि Google की आदत इतनी ज्यादा हो चुकी है कि एक दिन का बंद होना भी करोड़ो लोगों के लिए बहुत बड़ी परेशानी बन सकता है।
Google आज सिर्फ एक सर्च इंजन नहीं बल्कि हमारी डिजिटल दुनिया का हिस्सा बन चुका है। यदि यह एक दिन के लिए भी बंद हो जाए तो इंटरनेट की दुनिया में हडकंप मच सकता है। इससे हमें यह समझ आता है कि टेक्नोलॉजी पर हमारी निर्भरता कितनी तेजी से बढ़ चुकी है। शायत इसी वजह से Google को इंटरनेट की रीढ़ की हड्डी भी कहा जाता है।






