Health

शरीर में Calcium कैसे बढ़ाएं? जानिए कैल्शियम बढ़ाने के आसान और असरदार तरीके

आजकल गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से शरीर में Calcium की कमी होना एक आम समस्या बन गई है। Calcium हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी मिनरल है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर शरीर में Calcium की कमी हो जाए तो कमजोरी, जोड़ों में दर्द और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि शरीर में कैल्शियम कैसे बढ़ाएं, कैल्शियम की कमी के लक्षण क्या है और कौन-कौन से फूड्स कैल्शियम बढ़ाने में मदद करते है।

Calcium क्या होता है?

Calcium एक जरूरी मिनरल है जो शरीर की हड्डियों, दांतों, मांसपेशियों और नसों को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। शरीर का लगभग 99% Calcium हड्डियों और दांतों में पाया जाता है।


शरीर में Calcium की कमी के लक्षण

अगर शरीर में Calcium की कमी होने लगे तो  हड्डियों और जौड़ो में दर्द, जल्दी थकान महसूस होना, मांसपेशियों में ऐंठन, दांत कमजोर होना, नाखून कमजोर होना, बाल झड़ना, हाथ-पैरों में झनझनाहट और कमजोरी और चक्कर आना जैसे सामान्य लक्षण दिखाई देने लगते हैं। अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Calcium कैसे बढ़ाएं? आसान और असरदार तरीके –

1. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें

दूध, दही, पनीर और छाछ Calcium के सबसे अच्छे स्रोत माने जाते हैं। रोजाना दूध पीने से शरीर को पर्याप्त Calcium मिलता है और हड्डियां मजबूत होती हैं।

2. हरी सब्जियां खाएं

पालक, मेथी, ब्रोकोली और सरसों जैसी हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में Calcium पाया जाता है। इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है।

3. Dry Fruits और Seeds खाएं

बादाम, अखरोट, तिल और चिया सीड्स Calcium बढ़ाने में मदद करते हैं। खासकर तिल में बहुत अधिक मात्रा में Calcium पाया जाता है।

4. Vitamin D लेना जरूरी है

Vitamin D शरीर में Calcium को Absorb करने में मदद करता है। सुबह की धूप लेना Vitamin D का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत माना जाता है।

5. Calcium Rich Fruits खाएं

कैल्शियम संतरा, केला, पपीता, कीवी और अंजीर जैसे कुछ फलों में अच्छी मात्रा में Calcium पाया जाता है। ये फल शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद करते है।

6. Regular Exercise करें

रोजाना हल्की Exercise और योग करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर Calcium को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाता है।

7. Junk Food कम खाएं

अधिक मात्रा में Cold Drinks, Fast Food और ज्यादा नमक वाली चीजें शरीर में Calcium की कमी बढ़ा सकती हैं। इसलिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है।


Calcium बढ़ाने वाले फूड्स –

फूड फायदे
दूध हड्डियां मजबूत बनाता है
दही Calcium और Protein देता है
पनीर शरीर को ताकत देता है
तिल Calcium का बेहतरीन स्रोत
बादाम हड्डियों के लिए फायदेमंद
पालक शरीर को जरूरी मिनरल देता है

Calcium की कमी से क्या नुकसान हो सकते हैं?

अगर लंबे समय तक Calcium की कमी बनी रहे तो Osteoporosis का खतरा, हड्डियों का कमजोर होना, दांतो की समस्या, कमजोरी और थकान और बच्चों की ग्रोथ प्रभावित होना जैसी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए समय रहते कैल्शियम की कमी को पूरा करना बेहद जरूरी है।


निष्कर्ष

Calcium हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। सही खानपान, नियमित Exercise और Vitamin D की मदद से शरीर में Calcium की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है। दूध, हरी सब्जियां, Dry Fruits और Calcium Rich Foods को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं। अगर  शरीर में लगातार कमजोरी या हड्डियों में दर्द महसूस हो रहा है, तो डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं।

इसे भी पढ़े – मखाना खाने के फायदे