Health

गुड़ और चना खाने के फायदे।

सर्दियों का मौसम आते ही हमारे शरीर को  गर्म चीजों और ज्यादा एनर्जी की आवश्यकता होती है। ऐसे में यदि आप अपनी सेहत को नेचुरली बेहतर बनाना चाहते है तो चना और गुड़ का सेवन आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। चना और गुड़ दोनो हि सेहत के लिए अच्छे होते है क्योकि इन दोनो का एक साथ सेवन करने से फायदे दो गुने हो जाते है। आइए जानते हैं चना और गुड़ दोनों एक साथ खाने के फायदों के बारे में –

1. पाचन के लिए अच्छा – चना पेट को साफ रखता है क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है और गुड़ पाचन एंजाइमों को सुधारता है। ऐसे में यदि आपको कब्ज की समस्या रहती है तो आप चने और गुड़ का एक साथ सेवन जरूर करें।

2. इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक – गुड़ हमारे शरीर में ब्लड सेल्स का निर्माण करता है क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है जो ब्लड को साफ रखता है।  वहीं चना मिनरल्स और प्रोटिन से भरपूर होता है, जिससे शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है। गुड़ और चना दोनो का एक साथ सेवन करने से हमारे शरीर को वायरल इंफेक्शन, सर्दी और खांसी जैसी बिमारियों से बचाया जा सकता है।

3. हड्डियां मजबूत करने में सहायक – चने में मैग्नीशियम और फॉस्फोरस पाये जाते है वहीं दुसरी तरफ गुड़ में कैल्शियम पाया जाता है, इसलिए इन दोनो का एक साथ सेवन करने से “जोड़ों के दर्द या गठिया” को दुर किया जा सकता है।

4. शरीर को मिलती है ताकत – चना और गुड़ का सेवन करने से शरीर को तुरंत ताकत मिलती है। सबसे बढ़िया बात तो यह है कि इसे खाने से शरीर में एनर्जी लंबे समय तक बनी रहती है और शरीर में थकान और आलस भी नही रहता है।

इन सब के अलावा चना और गुड़ का सेवन करने से  शरीर में एनीमिया यानी खून की कमी को भी दुर किया जा सकता है क्योंकि गुड़ में आयरन भरपुर मात्रा में पाया जाता है। साथ हि यह त्वचा को ग्लोइंग रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *