Fact

पृथ्वी सपाट हो तो क्या होगा? What if the earth was flat?

  पृथ्वी के लगभग गोलाकार होने की वहज से गुरुत्वाकर्षण  चारो दिशाओं से  हर एक चीज को पृथ्वी के केन्द्र कि और आकर्षित करती है जो कि एक समान अनुपात मे प्रयोग होता है लेकिन अब सवाल यह उठता है कि क्या होता अगर पृथ्वी गोल ना होकर सपाट या चपटी होती।

पृथ्वी सपाट होने कि वजह से  गुरुत्वाकर्षण बल आपको केन्द्र कि तरफ खीचेंगा और जीतना आप यहाँ से दुर जाने की कोशिश  करेंगे ये बल उतना हि तेज होता जायेगा जिससे आपके शरीर का सबसे ऊपर वाला भाग पिछे कि तरफ खिंचेगा। ऐसा लगेगा कि आप किसी पहाड़ पर चढ़ायी कर रहे हो, एक ऐसा पहाड जिसकी ढ़लान लगातार खड़ी होती जा रही है जब तक आप किनारे तक पहुंचेगे तब “निचे और पीछे” कि दिशाएं एक ही होंगी। 

पृथ्वी के सपाट होेने कि वजह के एक तरफ दिन होता और एक तरफ हमेशा रात होती इस वजह से जिस भी तरफ दिन होता वो सुर्य के लगातार बसते किरणो कि वजह से बहुत ज्यादा गर्म हो जाता और दुसरी तरफ हमेशा ठण्ड  रहती, यहाँ इतनी ठण्ड पडती कि सारी चीजे जम जाती इस अवस्थ मे जिंदगी पनपने लायक नही रहती।

सपाट पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण काम करने से ये सभी चीजो को उत्तरी घ्रुव कि ओर खीच लेगा जिससे पृथ्वी के केन्द्र से बहुत हि शक्तिशाली बल हर एक चीज पर पड़ेगा और पृथ्वी खत्म हो जायेगी। केन्द्र के अलावा कहीं और गुरुत्वाकर्षण बल नही रहेगा तब पृथ्वी सौरमण्डल के बाकी ग्रहो की तरह बिना वायुमण्डल के हो जायेगी जिससे पृथ्वी पर मौजुद हर एक जीव-जन्तु खत्म हो जायेंगे।