Fact

Ice cream खाने के बाद प्यास क्यों लगती है?

 आपने अक्सर यह देखा होगा कि जब भी हम आइसक्रीम खाते है तो हमे तुरन्त प्यास लगती है। आइसक्रीम खाने के बाद प्यास लगने की वजह हो या मिठाई खाने के बाद प्यास लगने की वजह इन सबके पीछे वैज्ञानिक कारण होता है।

एक अध्ययन के अनुसार आइसक्रीम मे सोडियम और शुगर होता है। जब आप आइसक्रीम खाते है तो शुगर और सोडियम आपके रूधिर मे मिल जाती है। जब रूधिर मे शुगर मिल जाती है तो यह पुरे शरीर मे फैलने लगती है। इसके बाद यह शरीर की कोशिकाओं से पानी चुसना शुरू कर देती है। जब हमारा मस्तिष्क इसे समझ लेता है, तो यह मस्तिष्क के एक छोटे से हिस्से को  संकेत भेजना शुरू कर देता है जिसे हाइपोथैलेमस कहा जाता है। यह संदेश हमे महसूस कराता है कि हमे प्यास लग रही है और हमें पानी पीने की जरूरत है।

आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद हमारे शरीर मे पानी की कमी हो जाती है। इसी वजह से कुछ लोग आइसक्रीम खाने के तुरंत  बाद पानी पीते है, ऐसा करने से दांतो मे संवेदनशीलता और गले मे खराश हो सकती है। इसीलिए हमें आइसक्रीम खाने के कम से कम 15 मिनट बाद पानी पीना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *