Health

गर्मियों में अंजीर खाने का सही तरीका। The right way to eat figs in summer.

 अंजीर में मैग्नीशियम, फाइबर, जरूरी विटामिंस, एंटीऑक्सीडेंट्स और पोटेशियम आदि पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है। यदि अंजीर का सेवन रोजाना  किया जाये तो यह हमारे शरीर को बहुत से लाभ पहुँचा सकता है। हालांकि, इसकी तासीर गर्म होती है। अंजीर की तासीर गर्म होने के कारण कई लोग इसे गर्मियों में खाने से परहेज करते है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। यदि इसका सेवन सही तरीके से किया जाये, तो इसका सेवन गर्मियों के मौसम में भी किया जा सकता है। 

पानी में भिगोकर खाएंः- स्वस्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार अंजीर को गर्मियों के मौसम में भिगोकर खाना चाहिए। उनके मुताबिक, अंजीर को रात भर पानी में भिगोकर सुबह सेवन करना चाहिए। अंजीर को गर्मियों के मौसम में भिगोकर खाना ही सबसे बेस्ट तरीका है। इससे अंजीर की गर्म तासीर में कुछ कमी आ जाती है। अंजीर को पानी में भिगोकर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे – उल्टी, दस्त, कब्ज और एसिडिटी आदि समस्याएं नहीं होती है।

दूध में भिगोकर खाएंः- स्वास्थ विशेषज्ञों का मानना है कि अंजीर को पानी के अलावा दूध में भी भिगोकर खाना चाहिए। यह भी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, दूध में भीगे हुए अंजीर को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।

स्मूदी बनाकर करें सेवनः- अंजीर की स्मूदी बनाने के लिए, इसे 2-3 घंटे के लिए पानी  या दूध में भिगो कर रख दे और फिर इसका स्मूदी बनाकर सेवन करें। इससे भी सेहत को फायदे मिलते है।

नोटः- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से उचित जानकारी ले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *