दिल को मजबूत बनाने वाले घरेलू उपाय।
पहले दिल की बीमारियां तब होती थी जब इंसान 60 की उम्र से ज्यादा का हो जाता था, लेकिन अब यह बीमारी 35 से 40 की उम्र में हि होने लगती है। अब यह कहना गलत नही होगा की पहले के मुकाबले अब हमारे दिल कमजोर हो चुके है और हो सकता है कि आने वाली पीढ़ी के और भी कमजोर हो। आँकड़ो के हिसाब से देखा जाये तो भारत और भारत के आस पास वाले देशो में अकाल मृत्यु की सबसे बड़ी वजह दिल की बीमारिया हि है।
ज्यादातर लोग दिन में तीन बार खाना खाते है, रात को 10-12 बजे तक सो जाते है और कभी-कभी शादी, पार्टी और त्योहार पर बहार का खाना खा लेते है जिसकी वजह से ज्यादातर लोगो को Blacked Arteries, Cholesterol और Heart Attack कि समस्या हो जाती है।
दिल को मजबूत बनाने वाले घरेलू उपाय और औषधीः-
मुनक्का (Raisin Munakha):- मुनक्का हमारी दिल की सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। खासकर यह High Blood Pressure, Chest Pain और Bad Cholesterol को घटाने मे मदद करता है। जब हम मुनक्का खाते है तो यह हमारे शरीर में Nitric Oxide के Release को बढा देता है जो हमारे Blood Pressure को नियंत्रण करने मे मदद करता है। यह आयरन, विटामिन बी और Dietry Fiber से भरपुर होता है जोकि हमारी दिल की सेहत के साथ साथ एसीडिटी, खुन की कमी, कब्ज और पाचन शक्ति को बढाने में काफी मददगार होता है।
अर्जुन कि छाल (Arjuna Bark):- अर्जुन की छाल का इस्तेमाल भारत में प्राचीन समय से किया जा रहा है यह एक ऐसी औषधि है जिसे हमें अपने घरो मे नेचुरल औषधि के रुप मे रखना चाहिए। यह Heart Failure, Blacked Artries Hypertension और Angina Pain वाले मरीजों के लिए काफी लाभदायक मानी गयी है। अर्जुन की छाल पर किये गये सर्वे मे अब तक यह देखा गया है कि इसके अन्दर Anti Atherocenic, Anti Ischemic, Antioxidant और Hypolipidemic गुण पाये जाते है जो दिल से जुड़ी सभी बीमारियों मे लाभदायक है और साथ ही इसके रोजाना इस्तेमाल से हमारा हृदय लम्बे समय तक मजबुत रहता है। हृदय के अलावा यह कॉलेस्ट्रोल कम करने, Blood Pressure, कफ अस्थामा, फैफडो का रोग और खुन में होने वाली गन्दगी को साफ करने मे भी मदद करता है।
लहसुन (Garlic):- जब बात दिल की सेहत को बेहतर बनाने की हो, तो कई डॉक्टर भी लहसुन को अपने आहर मे शामिल करने कि शाह देते है। इसमें पोषक तत्व इतने ज्यादा होते है कि कई देशों मे तो लोग इसके केप्सूल तक खा रहे है, खासकर ठण्ड के मौसम मे इसके फायदे कई गुना बढ जाते है। मौसम मे होने वाले बदलाव कि वजह से सर्दी खांसी और बुखार से बचने के लिए लहसुन काफी ज्यादा उपयोगी होता है। दिल कि सेहत को अच्छा रखने के साथ साथ यह Insulin Resistance को कम करने, Bad Cholesterol को घटाने और हर तरह के जीवाणु से बचाकर शरीर की पाचन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए भी कारीगर होता है।
अल्फा अल्फा (Alfalfa):- अल्फा अल्फा एक ऐसी औषधी है जिसके अधभुत फायदो के बारे मे काफी कम लोग जानते है। आमतौर पर इसे पत्तो, बीजों या फिर पाऊडर के रूप मे इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके बीज को अंकुरित करके खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह विटामिन C, विटामिन K और Healthy Fiber से भरपुर होते है और इसके रोजना इस्तेमाल से दिल की बिमारियां का खतरा काफी कम हो जाता है। यदि आप अक्सर बहार का खाते रहते है तो इसके रोजाना इस्तेमाल से शरीर मे बढ रहा कॉलोस्ट्रोल भी धीरे धीरे कम होने लगता है। हृदय के अलावा यह हमारे शरीर मे मधुमेह को भी नियंत्रित करता है, इसीलिए यह मधुमेह के रोगियों के लिए भी काफी लाभदायक है।
अखरोट (Walnut):- अखरोट के अन्दर Lipid Lowering और Antioxidant गुण पाये जाते है जोकि रक्त वाहिकाएं कि क्षति को कम करती है। इसके साथ हि रोजाना अखरोट खाने से शरीर मे गन्दे कॉलेस्ट्रोल की मात्रा भी कम होती है। अखरोट में Omega 3 Fatty Acids भी मौजुद होते है जो दिल के साथ साथ हमारे दिमाग के लिए भी काफी अच्छे माने जाते है।
इसके अलावा सिजन में आने वाले फल और मार्किट में आसानी से मिल जाने वाली कई ऐसी चीजे है जो दिल कि सेहत को मजबुत बनाने मे बेहत फायदेमन्द होती है, उदाहरण के लिए रोजाना एक आंवला खाने से हमारे हृदय का स्वास्थय सही रहता है और हल्दी मे पाया जाने वाला करक्यूमिन होने की वजह से दिल कि बिमारियो मे तेजी से सुधार लाता है। मुलेठी, अदरक, लौंग, तुलसी और दालचीनी दिल को शक्ति प्रदान करते है, साथ हि सौंफ और सफेद सरसों भी दिल के लिए प्राकृतिक औषधि की तरह काम करते है।