आभूषण बनाने में 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है 24 कैरेट का नही, क्यों?
आपको यह तो पता हि होगा कि शुद्ध सोन 24 कैरेट का होता है और ज्यादातर सोने के आभूषण 22 कैरेट के बने होते है लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि यह आभूषण 24 कैरेट के क्यों नही बनता है-
आभुषण बनाने में 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल इसीलिए नही किया जाता है क्योंकि शुद्ध सोना काफी नर्म होता है और आसानी से टुट जाता है, इसीलिए आभुषण बनाने में यह उपयुक्त नही होता है। 24 कैरेट के शुद्ध सोने को कठोर करने के लिए इसमें चाँदी या ताँबा मिलाया जाता है जिससे सोना कठोर हो जाता है। इसीलिए इस 24 कैरेट के सोने को कठोर बनाने के लिए इसे 22 कैरेट या फिर 18 कैरेट में बदला जाता है। भारत मे अधिकांश आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का उपयोग होता है।