बादाम खाने के फायदे, बादाम खाने का सही समय और तरीका / Benefits of Almonds
बादाम गुणो का भण्डार होता है और साथ हि यह खाने मे स्वादिष्ट भी होता है। बादाम मे कई तरह के पोषक तत्व जैसेः- कैल्शियम, प्रोटिन, मिनरलस, मैग्निशियम और विटामिन भरपुर मात्रा मे होते है, इसीलिए यह कई बिमारियों को दूर करने के साथ साथ हमारी पाचन शक्ति को भी बढाता है। बादाम की तासीर गर्म होती है इसीलिए इसे ज्यादातर भिगोकर खाया जाता है। नियमित रूप से बादाम खाने से हमारे शरीर मे कई फायदे होते है-
बादाम खाने के फायदेः-
बादाम खाने का सही समयः- वैसे तो बादाम का सेवन दिन-भर मे किसी भी समय कर सकते है लेकिन यदि इसे सुबह खाली पेट खाया जाये तो यह आसानी से पच जाता है और हमारा शरीर इसके पोषक तत्वो को आसानी से पचा सकता है। ज्यादातर सभी व्यक्तियों को बादाम खाना पसन्द होता है लेकिन जब हम इसे सही मात्रा मे खाते है तो यह और भी ज्यादा फायदेमन्द होता है। यदि आप नोर्मल डाइट पर है तो आप दिन-भर मे 6-7 बादाम खा सकते है लेकिन ध्यान रहे इससे ज्यादा बादाम का सेवन न करें क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और जो लोग भारी कसरत करते है वो लोग 15 से 20 बादाम का दिन भर मे सेवन कर सकते है।
बादाम खाने का सही तरीकाः- बादाम खाने का सबसे सही तरीका यह है कि आप इसे भिगोकर खायें। इसके लिए आप 6-7 बादाम रात को पानी मे भिगोकर रख दे और सुबह इसे छिल कर खा ले, बादाम को छिलकर इसीलिए खाना चाहिए क्योंकि इसके छिलके मे टेनिन नामक पदार्थ होता है जो पोषक तत्वो को पुरी तरह से पचने नही देता है जो उच्च कोलेस्ट्रॉल और मधुमेह को नियंत्रण करने मे मदद करता है। यदि बादाम को दुध के साथ लिया जाये तो यह और भी फायदेमन्द होता है क्योंकि इससे बादाम की तासीर ठण्डी हो जाती है जो डिप्रेशन, माइग्रेन और आंखो की बिमारी दूर करने का रामबाण ईलाज है।
इसे भी पढ़े – शहद और लहसुन दोनों को साथ खाने के फायदे






