जीव जंतुओं के बारे में 20 रोचक तथ्य / Interesting facts about animals.
Amazing facts about Animals and Birds
1. दुनिया के सबसे नुकसानदेह कीड़े रेगिस्तानी टिड्डे होते है। उनका बड़ा झुंड एक ही दिन में 20,000 टन अनाज और पौधे नष्ट कर सकता है।
2. मधुमक्खियों को 500 ग्राम शहद बनाने के लिए लगभग 20 लाख फूलों पर बैठना पड़ता है।
3. फिलिपिन्स में पाया जाने वाला बोया पक्षी उजाले में रहने का इतना शौकिन होता है कि अपने घोंसले के चारो तरफ जुगनु भरकर लटका देता है।
4. एक मृत सांप का सिर अपनी मौत के कुछ घंटे बाद भी काट सकता है, इसलिए मरे हुए सांप से दुर रहना चाहिए।
5. प्लैटीपुस दुनिया का एक मात्र ऐसा जीव है जो अंडे और दूध एक साथ देता है। यह आस्ट्रेलिया में पाया जाता है।
6. इंसान और जिराफ दोनों के गले में बराबर हड्डियां होती है, और जिराफ आपनी 21 मीटर लंबी जीभ से कान साफ कर सकता है।
7. महिलाये मरने के बाद भी जन्म दे सकती है, इसे कॉफिन बर्थ कहते है। इस प्रक्रिया में प्रेग्नेंट महिला की मौत होने के बाद बॉडी में बनने वाली गैस बच्चे को मां के पेट से बाहर की तरफ धकेलती है।
8. दीमक जो लकड़ी खाता है, यदि उसके पास ज्यादा शोर किया जाये तो वह तीन गुना ज्यादा तेजी से लकड़ी खाने लगता है।
9. यदि बिच्छू पर शराब की एक बूंद भी गिर जाये तो यह तुरंत पागल होकर खुद को काट लेता है और मर जाता है।
10. बबून बंदरों की एक एसी प्रजाती है जो शेर और बाघ के बच्चों को ऊंचाई से फेंकर मार डालते है। वह ऐसा इसलिए करते है कि यह बच्चे बड़े होकर उन्हे मारकर खा ना सकें।
11. 20 वीं सदी के अंत में एक अकेले बाघ नें नेपाल और भारत के कुमाऊं क्षेत्र में अनुमानित 436 लोगों को मार डाला था। उसके हमलों को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सूचीबद्ध किया गया है।
12. हर साल सांप के काटने से उतने लोग नहीं मरते है, जितने मधुमक्खियों के काटने से मर जाते है।
13. दुनिया का सबसे महंगा लिक्विड बिच्छू के जहर को माना जाता है। जिसके 1 गैलन जहर की कीमत लगभग 2 अरब 95 करोड़ है।
14. आपको जानकर हैरानी होगी कि व्हेल मछली रोजाना 3 टन तक खाना खाती है, और वह लगातार कई दिनों तक भूखी भी रह सकती है।
15. मच्छर जब उड़ते है तो उनके पंख आपस में बहुत तेजी से टकराते है और वो ही आवाज हमे सुनाई देती है।
16. यदि हमारे आसपास पायी जाने वाली मक्खियों पर हमला किया जाये तो वह हमले से पहले हि उड़ जाती है क्योंकि मक्खियों को अपने ऊपर होने वाले हमले की जानकारी 100 मिलीसेकंड में पता चल जाती है।
17. दुनियां में पाया जाने वाला तुआटरा (Tuatara) एक ऐसा जीव है जिसकी तीन आँखे होती है। यह आँख तुआटरा के सिर पर पायी जाती है और इस आँख को पार्श्विका आँख कहा जाता है।
18. संसार में सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी बाज है, जो 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। जब यह डाइव लगाता है तब इसकी गति दो गुनी तक हो जाती है।